फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal In Gujarat, Attacks On BJP and Congress

Gujarat: गुजरात में दिल्ली और पंजाब से भी बड़े वादे, केजरीवाल बोले- 10 लाख सरकारी नौकरियां तैयार करेंगे

Sun, 07 Aug 2022 12:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 07 Aug 2022 12:35 PM IST
सार

 केजरीवाल ने कहा कि जैसे दिल्ली में रोजगार दिए वैसे ही गुजरात के हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे, जब तक रोजगार नहीं मिल जाता तब तक हर महीने 3,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal In Gujarat, Attacks On BJP and Congress
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज  वडोदरा पहुंचे। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कई बड़े वादे किए। केजरीवाल ने कहा कि जैसे दिल्ली में रोजगार दिए वैसे ही गुजरात के हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे, जब तक रोजगार नहीं मिल जाता तब तक हर महीने 3,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे। 10 लाख सरकारी नौकरियां तैयार करेंगे। पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाएंगे।

विज्ञापन


गुजरात में भी बिजली बिल जीरो आएंगे
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पिछले हफ्ते 25 लाख परिवारों के बिजली बिल जीरो आए हैं। 1 सितंबर तक 26 लाख और परिवारों के बिल जीरो आएंगे। दिल्ली में कई साल से बिल जीरो आ रहे हैं। गुजरात में भी अगर हमें मौका मिलेगा तो यहां भी बिजली के बिल जीरो आएंगे। 
विज्ञापन


 केजरीवाल ने आदिवासियों से किए वादे
1.5th Schedule, PESA कानून लागू, TAC Chairman आदिवासी होगा
2️. हर आदिवासी इलाके में School
3️. आदिवासी इलाकों में  मोहल्ला क्लिनिक और अस्पताल
4️. जाति प्रमाणपत्र लेना करेंगे आसान
5️. बेघर आदिवासी को घर
6️. हर आदिवासी इलाको में सड़क

गुजरात में भाजपा के सर्वे में दिखी आप की लोकप्रियता
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में भाजपा के सर्वे में आप की  लोकप्रियता देखी गई है। भाजपा ने लोगों से पूछा कि  मुफ्त शिक्षा,स्वास्थ्य, बिजली मिलनी चाहिए? तो 99 फीसदी लोगों ने कहा कि मुफ्त शिक्षा मिलनी चाहिए। 97 फीसदी ने कहा कि मुफ्त इलाज मिलना चाहिए। 91 फीसदी लोगों ने कहा कि मुफ्त बिजली मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में कांग्रेस का विलय होगा
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस का विलय गुजरात भाजपा में होने जा रहा है। गुजरात का चुनाव आप और भाजपा के बीच होगा। भाजपा-कांग्रेस का ILU-ILU खत्म होगा। एक तरफ भाजपा के 27 साल का कुशासन तो दूसरी तरफ AAP की नई राजनीति है। भाजपा ने दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए हैं।  इसकी जांच हो- जिनके LOAN माफ हुए हैं उन्होंने भाजपा को कितना चंदा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed