फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal gives Rs 10 crore to RWA of NDMC area, said this is real swaraj

केजरीवाल ने आरडब्लूए को दिए 10 करोड़ रुपये, कहा- ये है असली स्वराज

Tue, 28 Aug 2018 08:07 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Aug 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal gives Rs 10 crore to RWA of NDMC area, said this is real swaraj
अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एनडीएमसी एरिया के आरडब्लूए को 10 करोड़ रुपये देने का वायदा किया है। इस राशि को खर्च करने के लिए एनडीएमसी एरिया के आरडब्लूए को किसी सरकारी अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। कितनी राशि का खर्च कहां पर किया जाना है, इसका फैसला स्थानीय निवासियों की सहमति से लिया जाएगा। केजरीवाल ने इसे असली स्वराज का नाम दिया है। 
विज्ञापन


अपने निवास पर एनडीएमसी एरिया के आरडब्लूए के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने इस राशि का आवंटन किया और कहा कि असली स्वराज का मतलब यह है कि लोग अपने क्षेत्र की समस्याओं की खुद पहचान करें, और उस पर आपसी सहमति से धन खर्च करने का फैसला करें। इसमें सरकार या प्रशासन का हस्तक्षेप कम से कम हो। यह फैसला उसी ओर बढ़ाया गया एक कदम है। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह राशि प्रयोग के तौर पर जारी की जा रही है। अगर इसके सकारात्मक परिणाम निकलते हैं तो आने वाले समय में इस राशि को और बढ़ाया जा सकता है। इस राशि को एनडीएमसी एरिया में जितने भी आरडब्लूए हैं, उनके अंदर बने फ्लैट्स की संख्या के हिसाब से बांट दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल के निवास पर लगभग 80 आरडब्लूए के सदस्यों ने जाकर मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस देश में लालफीताशाही ने बहुत नुकसान किया है। जो काम एक घंटे में हो जाना चाहिए, कभी-कभी उसके लिए वर्षों का इंतजार करना पड़ता रहा है। लेकिन अब लोग जागरूक हो चुके हैं, वे अपने अधिकारों को समझते हैं, कर्तव्यों को समझते हैं। ऐसे में किसी सरकार को उनके बीच दखलंदाजी क्यों करनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि वे उस आदर्श स्थिति की कल्पना को हकीकत में बदलने की सोच रहे हैं जिसमें स्थानीय लोगों के पास पूरी ताकत हो और कोई सरकारी अधिकारी उनके कामों को करने में दखलंदाजी न कर पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed