फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal, Akhilesh yadav Chandrababu and Lalu Prasad Yadav in support of Mamta banerjee

ममता के समर्थन में उतरे केजरीवाल, अखिलेश और लालू सहित कई नेता

Sun, 03 Feb 2019 10:08 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Sun, 03 Feb 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal, Akhilesh yadav Chandrababu and Lalu Prasad Yadav in support of Mamta banerjee

पश्चिम बंगाल में सीबीआई और पुलिस के बीच खीचांतान जारी है। कोलकाता के कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने गई सीबीआई टीम के अधिकारियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। बाद में सीबीआई के पांचों गिरफ्तार अधिकारियों को छोड़ दिया गया। हालांकि किसी भी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया। शेक्सपियर सरानी पुलिस स्टेशन में सभी अधिकारियों को रखा गया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और पीएम मोदी पर वार करते हुए धरने पर बैठने का एलान कर दिया। ममता मेट्रो चैनल, कोलकाता में 'संविधान बचाओ' धरना पर बैठी हुई हैं। 

विज्ञापन


उनके साथ कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार भी मौजूद हैं। ममता के धरने पर बैठने के बाद कई राजनीतिक दलों से उनको समर्थन मिलना शुरू हो गया है। ममता के धरने को सपा प्रमुख व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का समर्थन मिला है। केजरीवाल ने ट्वीट कर ममता का समर्थन किया। केजरीवाल ने कहा मैंने ममता दीदी से बात की और एकजुटता व्यक्त की है। मोदी-शाह की जोड़ी पूरी तरह से विचित्र और लोकतंत्र विरोधी है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि केजरीवाल कल ममता से मिलने जा सकते हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि "भाजपा सरकार की उत्पीड़नकारी नीतियों और सीबीआई के खुलेआम राजनीतिक दुरुपयोग के कारण जिस तरह देश, संविधान और जनता की आज़ादी ख़तरे में है, उसके ख़िलाफ़ ममता बनर्जी जी के धरने का हम पूर्ण समर्थन करते हैं। आज देश भर का विपक्ष और जनता अगले चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एकजुट है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा कि "देश का आम आवाम भाजपा और उसकी गठबंधन सहयोगी पक्षपाती सीबीआई के ख़िलाफ़ है। हम ममता जी के साथ खड़े हैं। तानाशाही का नंगा नाच हो रहा है। लोकतंत्र पर सबसे बड़ा ख़तरा। संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर अभूतपूर्व संकट। चुनावी जीत के लिए देश को गृह युद्ध में झोंकने की कोशिश। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed