{"_id":"66864ef82457f1743602f8eb","slug":"arunachal-pradesh-traffic-affect-due-to-landslide-communication-electricity-water-supply-disrupted-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arunachal Pradesh: अरुणाचल में भूस्खलन से यातायात प्रभावित, सात जिलों से टूटा संपर्क; बिजली-पानी आपूर्ति बाधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arunachal Pradesh: अरुणाचल में भूस्खलन से यातायात प्रभावित, सात जिलों से टूटा संपर्क; बिजली-पानी आपूर्ति बाधित
Thu, 04 Jul 2024 12:58 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:58 PM IST
सार
अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण सात जिलों से संपर्क टूट गया। धड़ाम हो चुकी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में भूस्खलन और बाढ़ का कहर
- फोटो : ANI
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण गुरुवार को सात जिलों से आवागमन टूट गया है। भूस्खलन के कारण एनएच-13 का पासीघाट-पंगिन-आलो का एक हिस्सा प्रभावित हुआ है। हालांकि पीडब्ल्यूडी रास्ते को साफ कर यातायात साफ करने की कोशिश कर रहा है। कई अन्य स्थानों पर भी यातायात व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है।
लगातार बारिश के कारण अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले के आलो में पानी और बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। निचले सियांग जिले में लिकाबाली टाउनशिप में पानी की आपूर्ति को भी बाढ़ और भूस्खलन के कारण काफी नुकसान हो रहा है। गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के सात जिलों से संपर्क टूट गया। दरअसल गुरुवार को भूस्खलन के कारण पासीघाट-पांगिन-आलो मार्गपर एनएच-13 एक हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ। सियांग जिले में लोकपेंग और पंगिन ट्राई-जंक्शन के बीच एक चट्टान के कारण एनएच-13 को ब्लॉक कर दिया। पीडब्ल्यूडी राजमार्ग के सहायक अभियंता गेमर पाडू ने बताया कि हल्के मोटर वाहनो को गुजारने के लिए लगातार मशीनरी से सड़क को साफ किया जा रहा है।
भूस्खलन के कारण जिलों में सियांग, पूर्वी सियांग, ऊपरी सियांग, पश्चिमी सियांग, शि योमी, लेपराडा और ऊपरी सुबनसिरी से संपर्क टूट गया है। कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण निगमोई-आलो बाईपास सड़क भी अवरुद्ध हो गई है। अपर सियांग जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी वाई जेरांग ने कहा कि भूस्खलन के कारण रणनीतिक तूतिंग उप-मंडल का संपर्क शेष जिले से कट गया है। उन्होंने कहा कि 29 जून को मोयिंग और मिगिंग गांवों में कई स्थानों पर भारी भूस्खलन के बाद उप-मंडल पूरी तरह से कट गया। उन्होंने कहा कि तूतिंग जाने वाले यात्री अपर सियांग के जिला मुख्यालय यिंगकिओंग में फंसे हुए हैं। पीडब्ल्यूडी राजमार्ग विभाग के अधिकारी के हवाले से डीआईपीआरओ ने कहा कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो सड़क को पूरी तरह से बहाल करने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा।