फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh Seven people dead in landslides PM Modi Expressed grief

अरुणाचल प्रदेशः भूस्खलन की घटनाओं में सात लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

Fri, 10 Jul 2020 10:41 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 10 Jul 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Arunachal Pradesh Seven people dead in landslides PM Modi Expressed grief
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

अरुणाचल प्रदेश में पिछले पांच दिनों से जारी बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। इस दुखद हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि भारी बारिश के चलते अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण लोगों की जान चली गई। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्दी ठीक हो इसकी कामना है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन

 

अधिकारियों ने बताया कि पापुम पारे जिले में गुरुवार की देर रात भूस्खलन की घटना में आठ महीने की बच्ची समेत एक परिवार के चार सदस्य जिंदा दब गए। पापुम पारे के उपायुक्त पीगे लीगू ने बताया कि भूस्खलन की घटना गुरुवार और शुक्रवार की रात करीब दो बजकर 30 मिनट पर हुई और मकान तथा इसमें सो रहे सभी लोग इसमें दब गए। पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को मलबे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीगू ने बताया कि मृतकों की पहचान टाना मार्टिन (22) और उसकी पत्नी याबुंग लिंदुम और बेटी टाना यासुम और मार्टिन के भाई टाना जॉन के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक (राजधानी) टुम्मे आमो ने बताया कि एक अन्य घटना में लिंगालया मंदिर के पास मोदिरिजो में दिन में साढ़े ग्यारह बजे भूखस्खलन के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य लापता हो गया।

आमो ने बताया कि इस घटना के समय इस घर का मालिक कामदाक टाडो अपने पड़ोसी के यहां था। उसकी पत्नी और दो बेटियां जिंदा दब गईं। आठ साल का बच्चा लोकाम रोना घर से भागा और वह बच गया। लोकाम गांधी नामक एक लड़की को मलबे से निकाला गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल के कर्मियों ने तीन शव मलबे से निकाो और चौथे लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मृतकों की पहचान कामदुक कगौंग (30) कामदक करना (नौ) और कामदाक जीता (आठ) के रूप में हुई है। लोकाम मिनू (20) को ढूंढ़ा जा रहा है।

राज्य में इसके साथ ही मानसून से संबंधित घटनाओं में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि तत्काल देने की घोषणा की। उन्होंने आपदा संभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होगी, इसलिए लोगों सभी एहतियाती कदम उठाएं।


उन्होंने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया है कि वे जान-माल की बड़ी क्षति से बचने के लिए हालात पर नजर बनाए रखें। पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं और बाढ़ आई है जिससे राज्य में सड़कों और घरों को नुकसान पहुंचा है तथा निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। राज्य में कई स्थानों से भूस्खलन की खबरें आई हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed