{"_id":"6314f95f1756f23acb34b573","slug":"arunachal-pradesh-mountaineer-went-missing-and-the-foot-search-squad-reached-lonchu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mountaineer: लापता हुए अरुणाचल प्रदेश के पर्वतारोही, लोंचू पहुंचा पैदल खोजी दस्ता, पार नहीं कर पाए नदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mountaineer: लापता हुए अरुणाचल प्रदेश के पर्वतारोही, लोंचू पहुंचा पैदल खोजी दस्ता, पार नहीं कर पाए नदी
Mon, 05 Sep 2022 12:45 AM IST
Jeet Kumar
एन. अर्जुन, ईटानगर
एन. अर्जुन, ईटानगर
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:45 AM IST
सार
मौसम की खराबी के चलते रविवार को भी सेने के हैलिकॉप्टर सर्च अभियान में उड़ नहीं पाए। प्रशासन ने लोंचू में एक मेडिकल कैंप बसाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले करीब दो सप्ताह से लापता अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही तापी म्रा और उनके सहयोगी को खोजने के लिए निकला पैदल खोजी दस्ता रविवार को लोंचू पहुंचा। यह कामेंग और वाप्रिया बंग नदी का संगम स्थल है। लेकिन भारी बारिश के चलते खोजी दस्ता इसे पार नहीं कर पाया।
विज्ञापन
दूसरी ओर, मौसम की खराबी के चलते रविवार को भी सेने के हैलिकॉप्टर सर्च अभियान में उड़ नहीं पाए। प्रशासन ने लोंचू में एक मेडिकल कैंप बसाया गया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए एडीसी राजीव चिदूनी (इस मिशन के प्रभारी) ने बताया कि रविवार को पैदल खोजी दस्ता लोंचू पहुंचा। लेकिन भारी बारिश के चलते नदीं को पार नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि टीम कल नदी को पार करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, सर्च ऑपरेशन के लिए सेना के चार हैलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं लेकिन मौसम खराब मौसम के कारण रविवार को भी हैलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए। जैसे ही मौसम ठीक होगा, ये हैलिकॉप्टर पर्वतारोहियों को खोजने निकल पड़ेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि तापी (37) अरुणचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।a