अरुणाचल प्रदेश: पेमा खांडू तीसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, चुने गए विधायक दल के नेता
अरुणाचल प्रदेश: पेमा खांडू लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। राज्य के नव निर्वाचित भाजपा विधायकों ने बुधवार को एक बैठक में सर्वसम्मति से पेमा खांडू को विधायक दल का नेता चुना लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के नव निर्वाचित भाजपा विधायकों ने बुधवार को एक बैठक में सर्वसम्मति से पेमा खांडू को विधायक दल का नेता चुना लिया। इसके बाद पेमा खांडू लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ और रवि शंकर प्रसाद भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल हुए। इस दौरान पूर्वोत्तर राज्य से आने वाले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे। बाद में शाम को, खांडू ने चुघ और कई विधायकों के साथ यहां राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनायक से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
#WATCH | Itanagar: Arunachal Pradesh CM-designate Pema Khandu says, "...I thank my top leadership, party workers. Our government is being formed for the third time with the blessings of the people of Arunachal Pradesh...The meeting with the Governor has been done, the swearing-in… pic.twitter.com/APvtoor90n
— ANI (@ANI) June 12, 2024
पेमा खांडू और उनके मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण
राज्यपाल ने पेमा खांडू और उनके मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया। चुघ ने राजभवन में कहा, "प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बियूराम वाहगे ने मुख्यमंत्री के रूप में खांडू के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका पार्टी के सभी 46 विधायकों ने समर्थन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की सराहना करते हुए, खांडू ने भाजपा में विश्वास जताने और उसे लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए राज्य के लोगोंको धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि भाजपा पेमा खांडू के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में 60 में से 46 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल कर दोबारा सत्ता में लौटी है।
#WATCH | BJP National General Secretary Tarun Chugh says, "We thank the people for giving us the overwhelming majority in Arunachal Pradesh. The BJP Arunachal Pradesh Legislative Assembly meeting was held in which all forty-six MLAs were present...The Lt. Governor has invited… pic.twitter.com/jZ7v1pVi0D
— ANI (@ANI) June 12, 2024
भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों पर भी जीत हासिल की, जिनके लिए चुनाव 19 अप्रैल को राज्य में विधानसभा चुनाव के साथ ही हुए थे। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने भी अरुणाचल प्रदेश में खांडू के नेतृत्व वाली सरकार को अपना समर्थन दिया। मेघालय स्थित पार्टी नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) की सहयोगी है। विधानसभा चुनाव में एनपीपी को पांच सीटें मिलीं, जबकि एनसीपी ने तीन, पीपीए ने दो, कांग्रेस ने एक और तीन सीटों पर स्वतंत्र उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।