फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   arunachal pradesh first high altitude tawang marathon army officer praise development

Arunachal: भारत की पहली हाई एल्टीट्यूड तवांग मैराथन आज, सैन्य अधिकारी बोले- 10 सालों में यहां बहुत विकास हुआ

Sun, 01 Oct 2023 10:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तवांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तवांग Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 01 Oct 2023 10:03 AM IST
सार

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मनीष एरे ने कहा कि 'अक्तूबर के महीने में अरुणाचल प्रदेश में ऑक्सीजन का प्रतिशत सबसे ज्यादा होता है, इसलिए अक्तूबर का महीना यहां मैराथन आयोजित कराने का सबसे अच्छा समय है।' 

विज्ञापन
arunachal pradesh first high altitude tawang marathon army officer praise development
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आज देश की पहली हाई एल्टीट्यूड मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन को भारतीय सेना और राज्य सरकार मिलकर आयोजित कर रही हैं, जिसमें देश भर के खिलाड़ी आज अरुणाचल प्रदेश के तवांग में जुट रहे हैं। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मनीष एरे ने बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य उत्तर पूर्व और अरुणाचल प्रदेश को देश के मैराथन नक्शे पर लाने का है। यहां से लोग पहले देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली मैराथन में भाग लेने जाते थे। इसलिए हमने यहीं पर हाई एल्टीट्यूड मैराथन आयोजित कराने का फैसला किया है। जो कि सबसे मुश्किल मैराथन में से एक होती है।  
विज्ञापन


'पिछले 10 सालों में काफी विकास हुआ'
लेफ्टिनेंट जनरल मनीष एरे ने कहा कि बीते 10 सालों में यहां काफी विकास हुआ है। एक समय था जब तवांग से आगे सड़कें ही नहीं थी लेकिन आज सीमा तक सड़कें बन गई हैं और इस विकास का लोगों को फायदा मिल रहा है। यहां मोबाइल कनेक्टिविटी भी बेहतर हो गई है और कई कंपनियां भी यहां आ रही हैं और अपने आधारभूत ढांचे का विकास कर रही हैं। अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू भी तवांग मैराथन में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बहुत गर्व हो रहा है। भारतीय सेना ने तवांग मैराथन को आयोजित कराने में काफी मदद की है और अब तो कई बड़ी कंपनियां भी इस मैराथन को स्पॉन्सर करना चाहती हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी तवांग पहुंचे
तवांग मैराथन में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी तवांग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'इतने बड़े पैमाने पर मैराथन का आयोजन होने पर मैं काफी उत्साहित हूं। इस तरह के मैराथन में हर किसी को शामिल होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed