फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh: CM Khandu visits Newkamdung War Memorial, pays tribute to 1962 heroes

अरुणाचल प्रदेश: सीएम खांडू ने किया न्यूकमडुंग युद्ध स्मारक का दौरा, 1962 के नायकों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 08 Jul 2024 11:48 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 08 Jul 2024 11:48 AM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पश्चिम कामेंग जिले में दिरांग के पास न्यूकमडुंग युद्ध स्मारक का दौरा किया।

विज्ञापन
Arunachal Pradesh: CM Khandu visits Newkamdung War Memorial, pays tribute to 1962 heroes
पेमा खांडू ने ली शपथ। - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पश्चिम कामेंग जिले में दिरांग के पास न्यूकमडुंग युद्ध स्मारक का दौरा किया। यहां उन्होंने 1962 के युद्ध नायकों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वे उनकी वीरता और बलिदान सभी को प्रेरित करेगा।
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश के मुख्यममंत्री पेमा खांडू ने रविवार को चीन-भारत युद्ध के शहीदों के सम्मान में पुष्प अर्पित किए। उन्होंने पश्चिम कामेंग जिले में दिरांग के पास न्यूकमडुंग युद्ध स्मारक का दौरा किया। प्रेमा खांडू ने एक्स पर पोस्ट किया कि 1962 के युद्ध के वीर नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए न्यूकमडुंग युद्ध स्मारक का दौरा किया। उनकी वीरता और बलिदान हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने स्मारक स्थल पर सांस्कृतिक और विरासत संग्रहालय के चल रहे निर्माण का भी निरीक्षण किया। जो 16वीं मद्रास रेजिमेंट, 46वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड और भारतीय विरासत संस्थान (आईआईएच) के बीच एक संयुक्त प्रयास है।
विज्ञापन


खांडू ने कहा, "संग्रहालय न केवल 1962 के युद्ध की घटनाओं और बहादुरी का वर्णन करेगा, बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कलाकृतियों को भी प्रदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि मैंने सुझाव दिया है कि संग्रह में अरुणाचल की सभी जनजातियों की वस्तुओं को शामिल किया जाए। ताकि हमारे राज्य की विविध विरासत को सही मायने में दर्शाया जा सके। इसके अलावा, संग्रहालय 1962 के युद्ध के दौरान सेना की सहायता करने वाले बहादुर स्थानीय नायकों के योगदान को उजागर कर सकता है। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी कहानियों को संरक्षित और सम्मानित किया जाए। उन्होंने न्युकमदुंग स्थित 16वीं मद्रास रेजिमेंट, 46वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड और आईआईएच की उनकी सराहनीय पहल के लिए सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक अन्य पोस्ट में एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए कहा, "आज, मैं गर्व के साथ मद्रास रेजिमेंट के वीर सैनिकों के साथ उनके प्रसिद्ध युद्ध नारे को बुलंद करता हूं: 'वीर मद्रासी, आदि कोल्लू, आदि कोल्लू, आदि कोल्लू!' हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी बहादुरी, बलिदान और समर्पण को सलाम। जय हिंद!"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed