फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chinas nefarious act: 17-year-old boy abducted from Arunachal border, Center asks PLA to hand him back

चीन की नापाक हरकत: अरुणाचल सीमा से 17 साल के लड़के का अपहरण, केंद्र ने पीएलए से वापस सौंपने को कहा

Thu, 20 Jan 2022 11:09 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 20 Jan 2022 11:09 AM IST
सार

सांसद ने बताया कि पीएलए ने एक और लड़के के अपहरण की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। इसी लड़के ने स्थानीय प्रशासन को अपने साथी के अपहरण की जानकारी दी।

विज्ञापन
Chinas nefarious act: 17-year-old boy abducted from Arunachal border, Center asks PLA to hand him back
पूर्वी लद्दाख से भारत और चीनी सेना ने टैंक्स हटाने शुरू किए - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और चीन के बीच लद्दाख स्थित एलएसी पर तनाव जारी है। इस बीच चीन ने भारत से लगती बाकी सीमाओं पर अपनी नापाक हरकतें जारी रखी हैं। अब सामने आया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश से लगती सीमा से एक 17 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया है। राज्य के सांसद तापिर गाओ ने इस बारे में केंद्र को सूचित किया। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसने चीनी सेना को बच्चे का पता लगाने और प्रोटोकॉल के मुताबिक उसे वापस सौंपने को कहा है। 

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अरुणाचल प्रदेश से मिराम तरोन के लापता होने के बारे में सूचना मिलने पर भारतीय सेना ने तुरंत पीएलए से संपर्क किया। पीएलए से उनके इलाके में उसका पता लगाने और उसे एएसटीडी प्रोटोकॉल के अनुसार वापस करने के लिए सहायता मांगी गई है।
विज्ञापन


अरुणाचल के सांसद गाओ ने बताया कि लड़के का अपहरण अप्पर सियांग जिले से बुधवार को किया गया। सांसद ने बताया कि पीएलए ने एक और लड़के के अपहरण की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। इसी लड़के ने स्थानीय प्रशासन को अपने साथी के अपहरण की जानकारी दी। गाओ ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी गृह राज्यमंत्री नीतीश प्रमाणिक को दी और सरकारी एजेंसियों के जरिए जल्द ही उसे रिहा कराने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में किया था पांच लोगों का अपहरण
इससे पहले सितंबर 2020 में भी चीन ने इसी तरह की हरकत की थी। पीएलए ने अरुणाचल के ऊपरी सुबनसिरी ज़िले से पांच लोगों का अपहरण कर लिया था। स्थानीय मीडिया की ओर से यह मामला उठाए जाने के बाद तत्कालीन गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने मामले को चीन के सामने रखा था और अपहृत लोगों की रिहाई सुनिश्चित करवाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed