फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal missing mountaineer Army helicopter landed at base camp search operation launched

अरुणाचल के लापता पर्वतारोही: बेस कैंप में उतरे आर्मी के हैलिकॉप्टर, सर्च अभियान चलाया

Mon, 12 Sep 2022 10:34 PM IST
निर्मल कांत एन. अर्जुन, ईटानगर
एन. अर्जुन, ईटानगर Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 12 Sep 2022 10:34 PM IST
सार

बेस कैंप में उतरने के बाद खोजी दस्तों ने इसके आसपास दोनों की खोज की। इसके बाद हैलिकॉप्टर की मदद से बेस कैंप-2 में जाकर काफी बड़े क्षेत्र में खोजबीन की गई। बचाव दल के सदस्यों ने आज बेस कैंप के क्षेत्र में काफी समय तक खोजबीन की।

विज्ञापन
Arunachal missing mountaineer Army helicopter landed at base camp search operation launched
बेस कैंप पर पहुंचा सेना का हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से लापता अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट विजेता तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाओ को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को मौसम ठीक होने पर आर्मी के हैलिकॉप्टर बेस कैंप पर उतरे। इसमें नौ सेना के जवान हैं और एक पर्वतारोही शामिल है। यह जानकारी सोमवार को एडीसी और इस मिशन के प्रभारी राजीव चीदूनी ने दी।
विज्ञापन


चीदूनी ने बताया कि बेस कैंप में उतरने के बाद खोजी दस्तों ने इसके आसपास दोनों की खोज की। इसके बाद हैलिकॉप्टर की मदद से बेस कैंप-2 में जाकर काफी बड़े क्षेत्र में खोजबीन की गई। बचाव दल के सदस्यों ने आज बेस कैंप के क्षेत्र में काफी समय तक खोजबीन की। उन्होंने कहा कि अगर मौसम ने साथ दिया तो कल यानि मंगलवार को टीम बेस कैंप से कैंप-1 तक पैदल सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रविवार को सुबह भी सेना का हैलिकॉप्टर असम के मिसामारी आर्मी कैंप से उड़े थे। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घने बादल और दृश्यता की कमी के चलते बचाव दल को जल्द वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तापी (37) अरुणाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed