फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Guv stresses strategic importance of border fencing, stronger ILP system News in Hindi

Arunachal Pradesh: राज्यपाल ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, सीमा पर बाड़बंदी और सुदृढ़ ILP सिस्टम पर जोर

Fri, 02 May 2025 06:20 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 02 May 2025 06:20 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल केटी परनाइक ने राज्य के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने सीमा पर बाड़बंदी और मजबूत आईएलपी सिस्टम पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य पुलिस की सराहना करते हुए उनसे चौकसी बनाए रखने और शांति व विकास के लिए सक्रिय कदम उठाने को कहा।

विज्ञापन
Arunachal Guv stresses strategic importance of border fencing, stronger ILP system News in Hindi
केटी परनाइक, अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल - फोटो : ANI

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) केटी परनाइक ने शुक्रवार को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीमा पर बाड़बंदी और इनर लाइन परमिट (आईएलपी) सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अरुणाचल की संवेदनशील भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यह कदम रणनीतिक, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक दृष्टि से बेहद अहम हैं।
विज्ञापन


सीमा बाड़बंदी से घुसपैठ पर लगेगी रोक- केटी परनाइक
राजभवन में हुई बैठक में राज्यपाल केटी परनाइक ने कहा कि मजबूत सीमा बाड़बंदी से घुसपैठ, हथियारों की तस्करी, नशे के कारोबार और उग्रवादियों की आवाजाही पर रोक लगेगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रभावी बाड़बंदी भारत की सीमा को स्पष्ट रूप से चिन्हित करने में मदद करेगी और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और स्थिरता बढ़ाएगी, जिससे वहां विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Supreme Court: 'कानून से सतर्क लोगों की मदद, अधिकारों के प्रति लापरवाह रहने पर नहीं', संपत्ति विवाद में अदालत
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएलपी सिस्टम को भी और कड़ा करने की जरूरत- परनाइक
राज्यपाल ने आईएलपी सिस्टम को भी और कड़ा करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम राज्य के मूल निवासियों के अधिकारों और संस्कृति की रक्षा करता है। आईएलपी के जरिए अरुणाचल में बाहर से आने वालों की एंट्री नियंत्रित की जाती है, जिससे राज्य की जनसंख्या संतुलन बना रहता है और आंतरिक सुरक्षा भी मजबूत होती है। राज्यपाल परनाइक ने कहा कि आईएलपी से बाहरी लोगों की निगरानी और ट्रैकिंग करना आसान होता है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें - Pakistan PM YouTube Block: पीएम शहबाज का यूट्यूब अकाउंट भारत में बंद, कई क्रिकेटर्स के इंस्टाग्राम भी ब्लॉक

राज्यपाल ने समर्पण नीति और आंतरिक सुरक्षा की भी समीक्षा की
इस बैठक के दौरान राज्यपाल ने राज्य की समर्पण नीति (सरेण्डर पॉलिसी) और आंतरिक सुरक्षा की मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में गृह मंत्री मामा नाटुंग, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेक किशोर और पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) चुकू आपा शामिल हुए। इन अधिकारियों ने राज्यपाल को भारत-म्यांमार सीमा पर हो रही बाड़बंदी, आईएलपी व्यवस्था और अन्य सुरक्षा मामलों की प्रगति की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed