{"_id":"5cebf566bdec22075a3be483","slug":"arunachal-guv-invites-pema-khandu-to-form-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेमा खांडू चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, कल लेंगे सीएम पद की शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पेमा खांडू चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, कल लेंगे सीएम पद की शपथ
Mon, 27 May 2019 08:04 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 27 May 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
पेमा खांडू कल लेंगे सीएम पद की शपथ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करने वाले पेमा खांडू को सोमवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। उनके नेतृत्व में नई सरकार 29 मई को शपथ ग्रहण करेगी।
इससे पहले पार्टी पर्यवेक्षक जेपी नड्डा और अन्य नेताओं के साथ खांडू ने राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बीडी मिश्रा से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को राज भवन में होगा।
खांडू ने रविवार को राज्यपाल से मिलकर विधानसभा को भंग करने की अपील की थी। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था और राज्य में नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक सीएम के तौर पर काम करते रहने को कहा था।
विज्ञापन
राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा करने के बाद खांडू ने भाजपा में विश्वास जताने के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के राजनीतिक इतिहास में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है।
60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 41 सीटों पर जबकि कांग्रेस को चार सीट पर जीत हासिल हुई है। इससे पहले 2014 के चुनाव में भाजपा को 7 सीटें ही मिली थीं। वहीं इस बार जदयू को सात और नेशनल पीपुल्स पार्टी को पांच सीटें मिली हैं। इसके अलावा पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल को एक और दो निर्दलीय भी जीतें हैं।