फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal faces change of guard again, suspended Pema Khandu set to quit

अरुणाचल में निलंबित पेमा खांडू की जगह तकाम पारियो नए CM

Fri, 30 Dec 2016 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 Dec 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
Arunachal faces change of guard again, suspended Pema Khandu set to quit
पेमा खांडू - फोटो : file photo

अरुणाचल प्रदेश में एकबार फिर सियासी भूचाल आया है। मुख्यमंत्री के पद पर रहे पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री सहित सात विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया। गुरुवार देर रात तेज घटनाक्रम में पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने मुख्यमंत्री सहित सातों विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राज्य के अगले मुख्यमंत्री के लिए तकाम पारियो के नाम पर मुहर लग गई है। पालिन विधानसभा सीट से विधायक पारियो को पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) की बैठक में सर्वसम्मति से राज्य का अगला सीएम चुना गया है।

विज्ञापन


पेमा खांडू के साथ निलंबित होने वाले नेताओं में जांबे ताशी (लुमला विधानसभा), पासांग दोर्जी सोना (मेचुका), चो तेवा मे (चोखाम), जिंग्नू नामचोम (नामसाई) और कामलुंग मोसांग (मियाओ) के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के अध्यक्ष काफा बेंगिया ने कहा कि विधायकों के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधि के सबूतों से वह संतुष्ट हैं। आदेश के मुताबिक पार्टी के विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वह खांडू द्वारा बुलाई गई किसी बैठक में हिस्सा न लें। जो भी इस आदेश का उल्लंघन करेगा उसे अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेंगिया ने विधानसभा के स्पीकर को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि निलंबित विधायकों को असंबद्ध सदस्य घोषित करें और सदन में उनके बैठने की अलग व्यवस्था करें। 

खांडू ने जुलाई में नबाम तुकी की जगह राज्य के सीएम की कुर्सी संभाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed