{"_id":"64f78e249a5e5414d10f1ae7","slug":"arunachal-excited-to-participate-in-tawang-marathon-with-indian-army-to-be-held-at-altitude-of-10000-feet-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tawang Marathon: तवांग में दस हजार फीट की ऊंचाई पर होगा मैराथन, भारतीय सेना के साथ देशभर के लोग होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tawang Marathon: तवांग में दस हजार फीट की ऊंचाई पर होगा मैराथन, भारतीय सेना के साथ देशभर के लोग होंगे शामिल
Wed, 06 Sep 2023 01:53 AM IST
गुलाम अहमद
एन. अर्जुन, ईटानगर/गुवाहाटी
एन. अर्जुन, ईटानगर/गुवाहाटी
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:53 AM IST
सार
भारतीय सेना और अरुणाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में अगले महीने की एक तारीख यानी रविवार को तवांग में तवांग मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Tawang Marathon
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अरुणचल प्रदेश का तवांग शहर 'तवांग मैराथन' के लिए तैयार है। भारतीय सेना भी तवांग के लोगों के साथ दस हजार फीट की ऊंचाई पर मैराथन करने के लिए तैयार है। भारतीय सेना और अरुणाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में अगले महीने की एक तारीख यानी रविवार को तवांग में तवांग मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह पहली बार होगा जब देश के इस हिस्से में इस पैमाने का मैराथन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अरुणचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू इस आयोजन को लेकर खासा उत्साहित हैं। वह इस आयोजन के लिए पंजीकरण कराने वाले पहले व्यक्ति थे।
विज्ञापन
गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि तवांग, जो समुद्र तल से औसतन 10,000 फीट की ऊंचाई पर है। संभवत: यह पहला मौका होगा जहां प्रतियोगी इतनी ऊंचाई पर आयोजित होने वाले मैराथन में हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तवांग को साहसिक खेलों और मैराथन मानचित्र पर स्थापित करना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूरे देश से बड़ी संख्या में मैराथन उत्साही लोगों के अलावा, भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना और आईटीबीपी और एसएसबी जैसे सभी प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवान इसमें हिस्सा लेंगे। तवांग मैराथन में मैराथन, हाफ-मैराथन, 10 किमी और पांच किमी की दौड़ शामिल होगी। उन्होंने बताया कि अरुणचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह इस आयोजन के लिए पंजीकरण कराने वाले पहले व्यक्ति थे।
विज्ञापन