फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Child Trafficking Case: 47 Children Among 51 Rescued, Fifth Suspect Arrested

अरुणाचल में बाल तस्करी नेटवर्कः 51 पहुंची बरामद लोगों की संख्या, एसपी बोले-अभिभावकों की भूमिका की भी होगी जांच

Mon, 28 Sep 2026 09:09 PM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर
अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 28 Sep 2026 09:09 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में कथित बाल तस्करी नेटवर्क की जांच में 47 बच्चों समेत 51 लोग बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पांचवें कथित सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Arunachal Child Trafficking Case: 47 Children Among 51 Rescued, Fifth Suspect Arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले में कथित बाल तस्करी नेटवर्क की जांच में पुलिस ने अब तक कुल 51 लोगों को बरामद किया है। इनमें 47 बच्चे और चार वयस्क शामिल हैं। मामले में पुलिस ने पांचवें कथित सहयोगी एमा लोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लोई नामसाई के काबा गांव का रहने वाला है। मामले में 17 अगस्त को नामसाई थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


नामसाई के एसपी सेंग थिनले ने अमर उजाला को बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर शिक्षा और परवरिश का भरोसा देकर बच्चों को उनके परिवारों से अलग किया गया। बाद में कई बच्चों को कथित तौर पर घरेलू काम या होटलों में काम करने के लिए भेजे जाने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन


19 बच्चों से शुरू हुई कार्रवाई, अब 47 तक पहुंची संख्या
नामसाई के एसपी सेंग थिनले ने अमर उजाला को बताया कि कार्रवाई के शुरुआती चरण में 19 बच्चे बरामद किए गए थे। जांच का दायरा बढ़ने पर बरामद लोगों की संख्या 38 हुई, जिनमें 34 बच्चे और चार वयस्क थे। अब पुलिस ने 13 और बच्चों को बरामद किया है, जिससे कुल संख्या 51 हो गई है। इनमें 47 बच्चे और चार वयस्क हैं। बरामद बच्चों की उम्र तीन से 19 वर्ष के बीच है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में प्रति बच्चे 10 हजार से 50 हजार रुपये तक के लेनदेन का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस माता-पिता, बिचौलियों और कथित लाभार्थियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस ने मेचुका, आलो, पासीघाट, नाहरलागुन, ईटानगर और लोंगडिंग समेत कई स्थानों से बच्चों को बरामद किया है। जांच असम समेत अन्य राज्यों तक पहुंची है। बच्चों के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किए गए हैं। एसपी सेंग थिनले ने कहा कि पुलिस गिरोह की जड़ तक पहुंचने और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही है।

बरामदगी का पूरा आंकड़ा

  • शुरुआत में : 19 बच्चे
  • अगला चरण : 38 लोग- 34 बच्चे, 4 वयस्क
  • अब तक : 51 लोग (47 बच्चे, 4 वयस्क)
  • पांचवां कथित सहयोगी गिरफ्तार
  • प्रति बच्चे 10-50 हजार रुपये के लेनदेन की जांच
  • बच्चों की उम्र : 3 से 19 वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed