फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nitin Nabin Arrives in Bengal: Makes Jhalmuri Himself in 56 Seconds, Savors the Spicy Treat

बंगाल पहुंचे नितिन नवीन: 56 सेकंड में खुद बनाई 'झालमुरी,' फिर लिया चटपटा स्वाद

Mon, 28 Sep 2026 08:22 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, कोलकाता
आईएएनएस, कोलकाता Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 28 Sep 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Nitin Nabin Arrives in Bengal: Makes Jhalmuri Himself in 56 Seconds, Savors the Spicy Treat
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बंगाल दौरा - फोटो : एएनआई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में मशहूर झालमुरी का स्वाद लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने इसे खुद अपने हाथों से तैयार किया। नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 56 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह अपने लिए खुद झालमुरी बनाते हुए नजर आए। हालांकि उनकी मदद के लिए वहां अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने किसी की मदद लेने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोलकाता की मशहूर झालमुरी बनाने की कोशिश की। झालमुरी पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय और मशहूर स्ट्रीट फूड है। इसे कोलकाता के लोग सुबह-शाम नाश्ते के तौर पर खाते हैं। झालमुरी को मुख्य रूप से मुरमुरे (मुरी), कच्चे प्याज, हरी मिर्च, सरसों के तेल, भुनी हुई मूंगफली, सेव, कई तरह के मसालों और ताजे नींबू के रस के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां की स्ट्रीट फूड का स्वाद उठाया था और इसकी चर्चा भी की थी। जब विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए और भाजपा की पहली बार बंगाल में सरकार बनी तो भाजपा के कार्यालयों में झालमुरी के विशेष स्टॉल लगाए गए थे। नेताओं-कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को झालमुरी खिलाकर जीत का जश्न मनाया था। नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कोलकाता पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के लंबे समय बाद भी पूर्व की सरकारें महिलाओं को जो सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान मिलना चाहिए था, वह देने में पूरी तरह नाकामयाब रहीं। इसके विपरीत प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की और आरक्षण दिया, बल्कि अब ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को उनका पूर्ण अधिकार दिलाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। महिलाएं समाज और विकास रूपी गाड़ी का वह दूसरा पहिया हैं, जिसमें यदि पुरुष ताकत देता है तो महिलाएं उसे गति प्रदान करती हैं। आज दोनों पहिए विकास की पंचायत बनकर उभर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed