फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal assembly polls: 23 candidates have criminal cases, Know the details

Arunachal assembly polls: अरुणाचल में 23 अपराधी चुनावी मैदान में, BJP ने 11 और कांग्रेस ने चार को दिया टिकट

Thu, 11 Apr 2024 12:31 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 11 Apr 2024 12:31 PM IST
सार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और अरुणाचल प्रदेश इलेक्शन वॉच ने बुधवार को रिपोर्ट जारी की है। इसमें चौंकाने वाला दावा किया गया है। बताया गया है कि पूर्वोत्तर राज्य में 23 उम्मीदवारों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Arunachal assembly polls: 23 candidates have criminal cases, Know the details
अरुणाचल में 23 अपराधी चुनावी मैदान में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में इस वक्त चुनाव की सरगर्मी है। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होने हैं। वहीं, लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इस बीच, अरुणाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनावी मैदान में उतरे 23 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


इतने प्रत्याशियों पर गंभीर अपराध
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और अरुणाचल प्रदेश इलेक्शन वॉच ने बुधवार को रिपोर्ट जारी की है, जिसमें चौंकाने वाला दावा किया गया है। इसमें बताया गया है कि पूर्वोत्तर राज्य में जिन 23 उम्मीदवारों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं, उनमें से 20 पर गंभीर अपराध का आरोप है।  
विज्ञापन


143 उम्मीदवार मैदान में
विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे 143 उम्मीदवारों में से 142 के हलफनामों का विश्लेषण करने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सागली निर्वाचन क्षेत्र से निर्विरोध जीतने वाले भाजपा उम्मीदवार रातू तेची के हलफनामे का विश्लेषण नहीं किया जा सका। दरअसल, तेची का हलफनामा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर साफ-साफ उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में 2019 के विधानसभा चुनावों में, 184 उम्मीदवारों में से 29 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे, जबकि 26 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए थे। 

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार
रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्लेषण किए गए 142 उम्मीदवारों में से 98 उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों से हैं, 27 राज्य स्तरीय पार्टियों से हैं, चार पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दलों से और 13 निर्दलीय हैं। 23 में से सत्तारूढ़ भाजपा के 11 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि कांग्रेस ने चार, एनसीपी ने तीन, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और अरुणाचल पीपुल्स पार्टी ने क्रमश: दो और एक निर्दलीय उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। जिन उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं, उनमें भाजपा के नौ, कांग्रेस के चार, एनसीपी के तीन, पीपीए के दो और एनपीपी के दो उम्मीदवार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed