{"_id":"5c3d77ddbdec22734123f83c","slug":"arun-jaitley-travels-to-us-for-medical-check-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल जांच के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली अमेरिका रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेडिकल जांच के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली अमेरिका रवाना
Tue, 15 Jan 2019 11:34 AM IST
अजय सिंह
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
ARUN
वित्त मंत्री अरुण जेटली गुर्दा संबंधी अपनी बीमारी की जांच के लिए अचानक अमेरिका गए हैं। सूत्रों ने जानकारी दी कि वह रविवार की रात को ही अमेरिका रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 14 मई 2018 को जेटली का गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था। पिछले नौ महीनों से उन्होंने कोई विदेश यात्रा नहीं की है। उन्हें पिछले साल अप्रैल में एम्स में भर्ती कराया गया था जहां वह डायलसिस पर थे और बाद में उनका गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था।
विज्ञापन
जेटली की अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी रेलमंत्री पीयूष गोयल को सौंपी गई थी। जेटली 23 अगस्त 2018 को वापस वित्त मंत्रालय संभालने पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्हें पिछले साल अप्रैल में 10वें भारत-ब्रिटेन आर्थिक एवं वित्त संवाद के लिए लंदन जाना था, लेकिन अपनी गुर्दे की बीमारी के चलते उन्हें यह यात्रा रद्द करनी पड़ी थी।
जेटली को एक फरवरी को अपना छठा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार का आखिरी बजट पेश करना है। यद्यपि इस बार का बजट अंतरिम बजट होगा लेकिन उम्मीद की जा रही है कि उनका बजट भाषण आम बजट के जैसा ही होगा।