{"_id":"5b180c194f1c1b254d8b50d6","slug":"arun-jaitley-slams-rahul-gandhi-after-speech-in-mandsaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदसौर में राहुल गांधी के भाषण पर जेटली का हमला, बोले- आप जानते ही कितना हैं?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मंदसौर में राहुल गांधी के भाषण पर जेटली का हमला, बोले- आप जानते ही कितना हैं?
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Jun 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनके मध्यप्रदेश के मंदसौर में दिए भाषण को लेकर हमला बोला। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, हर बार संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह जब मैं राहुल गांधी के विचारों को सुनता हूं तो खुद से कुछ सवाल करता हूं कि वह कितना जानते हैं, वह कब जानेंगे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मंदसौर में उनके भाषण को सुनकर सवालों के जवाब के बारे में मेरी जिज्ञासा की पुष्टि हो गई। उन्होंने कहा कि क्या उन्हें अपर्याप्त जानकारी दी जा रही या फिर क्या वह तथ्यों को लेकर थोड़ा लापरवाह हैं।
विज्ञापन
जेटली ने लिखा कि राहुल का प्रधानमंत्री पर 15 शीर्ष उद्योगपतियों का 2.5 लाख करोड़ का कर्ज माफ करने का आरोप तथ्यहीन और पूरी तरह से गलत है। सरकार ने किसी भी उद्योगपति का एक भी पैसा माफ नहीं किया है। सच्चाई बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन
जिन्होंने बैंकों और अन्य कर्जदाताओं से कर्ज लिया है और चुकाया नहीं, उन्हें दिवालिया घोषित किया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की सरकार द्वारा लागू किए गए कानून के तहत कंपनियों से बेदखल कर दिया गया है। हकीकत यह है, ये कर्ज यूपीए सरकार के दौरान दिया गया था।