फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Jaitley says in Parliament, Govt considering to change financial year to Jan-Dec

31 मार्च को नहीं, 31 दिसंबर को होगी फाइनेंसियल ईयर की क्लोजिंग!

Fri, 21 Jul 2017 05:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Fri, 21 Jul 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley says in Parliament, Govt considering to change financial year to Jan-Dec
arun jaitley - फोटो : pti
सरकार फाइनेंसियल ईयर को अप्रैल-मार्च से बदलकर जनवरी-दिसंबर करने पर विचार कर रही है। अबतक फाइनेंसियल ईयर की क्लोजिंग मार्च माह में होती थी, पर अब साल बदलने के साथ ही फाइनेंसियल ईयर भी बदल जाएगा। खुद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार इस बारे में विचार कर रही है।
विज्ञापन


वित्तमंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार फाइनेंसियल ईयर के समय में बदलाव के बारे में विचार कर रही है, जल्द ही इस बारे में निर्णय ले लिया जाएगा। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में इस बाबत लिखित में जानकारी दी।
विज्ञापन


वित्तमंत्री ने बताया कि इस बारे में पूर्व मुख्य वित्त सलाहकार शंकर आचार्य की अगुवाई में कमेटी बनाई गई है, जिसने इसके लिए रिपोर्ट भी सौंप दी है। इस साथ ही वित्तमंत्री अरुण जेटली ने उन बातों का खंडन किया, जिसमें कहा जा रहा था कि सरकार बजट अनुमानों को फरवरी 2018 की जगह इसी साल नवंबर-दिसंबर में सामने लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री के दोनों ही बातों के बाद ये साफ हो गया है कि फाइनेंसियल ईयर का समय बदल सकता है, पर वो निश्चित तौर पर इस साल नहीं। साथ ही ये भी साफ हो गया है कि अगले बजट अनुमान पूर्व निश्चित समय के अनुसार फरवरी 2018 में ही सामने लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed