{"_id":"5b533eaf4f1c1bee748b5212","slug":"arun-jaitley-said-congress-president-rahul-gandhi-is-a-liar","type":"story","status":"publish","title_hn":" जेटली की राहुल को नसीहत- ओछी हरकत करने का अवसर नहीं था अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेटली की राहुल को नसीहत- ओछी हरकत करने का अवसर नहीं था अविश्वास प्रस्ताव
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Jul 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के साथ बातचीत की झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने दुनिया के सामने एक भारतीय राजनेता की छवि को गंभीर चोट पहुंचाई है।
विज्ञापन
अपने फेसबुक पोस्ट में जेटली ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी विश्वसनीयता भी गंवा दी है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा में शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान गांधी ने कहा था कि मैक्रों ने उन्हें बताया था कि राफेल सौदे में कोई गोपनीय बोली नहीं लगती है। इसके बाद ही फ्रांस सरकार ने इस बयान को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने राहुल पर अविश्वास प्रस्ताव की बहस को भी महत्वहीन बना देने का आरोप लगाया और कहा कि सच्चाई हमेशा पवित्र होती है। किसी को भी बहस को महत्वहीन नहीं बनाना चाहिए। जो व्यक्ति प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश रखते हैं, उन्हें अज्ञानता, झूठ और कलाबाजी का घालमेल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
‘तुच्छता और अविश्वास प्रस्ताव’ शीर्षक से अपनी पोस्ट में जेटली ने लिखा है कि बहस में भाग लेने वाली हस्तियां आम तौर पर वरिष्ठ राजनेता होते हैं।
उनसे राजनीतिक बहस को ऊंचे स्तर तक ले जाने की उम्मीद की जाती है। सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव एक गंभीर मसला होता है। यह कोई ओछी हरकत का अवसर नहीं होता।