फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Jaitley Live Updates PM Modi will visit house of former minister to meet his family members

दिवंगत अरुण जेटली के परिवार से मिलकर भावुक हुए पीएम मोदी, शाह भी थे मौजूद

Tue, 27 Aug 2019 01:16 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 27 Aug 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley Live Updates PM Modi will visit house of former minister to meet his family members
अरुण जेटली के घर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के घर पहुंचे। यहां उन्होंने जेटली की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और परिवार को ढांढस बंधाया। लगभग 20-25 मिनट रुकने के बाद प्रधानमंत्री वहां से रवाना हो गए। उनसे पहले भाजपा के राष्ट्रय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह जेटली के घर पहुंच गए थे। प्रधानमंत्री ने जेटली के दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित आवास पहुंचकर पत्नी संगीता, बेटी सोनाली और बेटे रोहन जेटली से बातचीत की। जिस समय पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन हुआ था उस समय प्रधानमंत्री विदेश में मौजूद थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता जेटली का जब निधन हुआ तब मोदी तीन देशों के विदेश दौर पर थे। हालांकि उन्होंने जेटली की पत्नी और बेटे रोहन से शनिवार को फोन पर बात की थी। मोदी मंगलवार को सुबह ही भारत लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेरा दोस्त अरुण चला गया

प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन से अरुण जेटली को याद करते हुए कहा था कि जिस दोस्त के साथ उन्होंने जिंदगी का लंबा सफर तय किया, आज वह दोस्त साथ छोड़ कर चला गया। आज मैं अपने भीतर गहरा दर्द दबा बैठा हूं। पहले बहन सुषमा चली गईं, अब दोस्त अरुण चला गया। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मैं यहां बहरीन में हूं और मेरा दोस्त अरुण इस दुनिया में नहीं रहा।


वहीं मोदी ने भावुक होकर लगातार कई ट्वीट में उन्होंने जेटली को याद करते हुए लिखा था कि मैंने एक अहम दोस्त खो दिया है, मुद्दों पर उनकी समझ बहुत गहरी थी। वह हमें कई सुखद स्मृतियों के साथ छोड़ गए। हम उन्हें याद करेंगे।  

आर्थिक विकास और रक्षा क्षमता में किया इजाफा

पीएम मोदी ने एक और ट्वीट में कहा, जेटली ने अपने लंबे राजनीतिक कैरियर में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए भारत के आर्थिक विकास, हमारी रक्षा क्षमता को मजबूत करने, लोगों के अनुकूल कानून बनाने और अन्य देशों के साथ कारोबार बढ़ाने में योगदान किया। 

पार्टी विचारधारा को आसान शब्दों में बताया

मोदी ने अपने ट्वीट में भाजपा में जेटली के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा, भाजपा और जेटली में अटूट रिश्ता था। एक जोशीले छात्र नेता के तौर पर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को बचाने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। वह हमारी पार्टी के सबसे पसंदीदा चेहरा रहे, जो समाज के व्यापक हिस्सों के समक्ष पार्टी कार्यक्रमों और विचारधारा को आसान शब्दों में पेश करते थे।

पत्नी और बेटे से की बात

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, जेटली राजनीति के पुरोधा थे, ज्ञान से भरे हुए और कानून के विद्वान। वह स्पष्ट सोच वाले नेता थे जिन्होंने भारत की प्रगति में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनका चले जाना बहुत पीड़ादायी है। मैंने उनकी पत्नी संगीता जी और बेटे रोहन से बात कर संवेदना जताई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed