फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Jaitley gets charge of defence ministry

परिकर के इस्तीफे के बाद जेटली को मिली रक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Tue, 14 Mar 2017 06:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Tue, 14 Mar 2017 06:28 AM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley gets charge of defence ministry
अरुण जेटली - फोटो : file photo

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रक्षामंत्री मनोरहर परिकर का सोमवार को इस्तीफा मंजूर कर लिया। मनोरहर परिकर की जगह वित्त मंत्री अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जेटली इससे पहले भी रक्षा मंत्रालय का प्रभार संभाल चुके हैं। गौरतलब है कि मनोहर परिकर गोवा में मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपद लेंगे। इसी के मद्देनजर उन्होंने रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर रक्षा मंत्री परिकर का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा दी गई सलाह के मुताबिक, राष्ट्रपति ने कैबिनेट मंत्री अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस 17 सीट जीतकर गोवा में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी। लेकिन 13 सीटें जीतने वाली भाजपा, कांग्रेस के मुंह से जीत छीनने में कामयाब हो गई है। बीजेपी ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, गोवा फारवर्ड पार्टी सहित कुछ निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed