{"_id":"586d76614f1c1b4d5615a7f0","slug":"arun-jaitley-defends-budget-presentation-just-before-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री अरुण जेटली ने चुनाव से पहले बजट पेश करने को सही बताया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने चुनाव से पहले बजट पेश करने को सही बताया
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jan 2017 03:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने चुनाव से पहले बजट पेश करने पर विपक्ष के विरोध को खारिज कर दिया है। जेटली ने कहा कि विपक्ष तो नोटबंदी से जनता को नाराज बता रहा है। तो ऐसे में वह चुनावों से पहले बजट पेश करने के फैसले से डर क्यों रहा है।
विज्ञापन
जेटली ने कहा कि लोग नोटबंदी से नाराज हैं तो ऐसे में ये पार्टियां बजट से डर क्यों रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि वर्ष 2012 में यूपी समेत अन्य राज्यों में चुनाव होने के बाद बजट पेश किया गया था, तो इस बार ऐसा क्यों नहीं है, इस पर उन्होंने कहा कि यह कोई परंपरा नहीं है।
विज्ञापन
2014 में भी अंतरिम बजट लोकसभा चुनाव से पहले पेश किया गया था, तब किसी ने इसका विरोध नहीं किया था। यह संवैधानिक जरूरत है। हमने पहल की है। बजट जल्दी पेश होने से खर्च जल्दी शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन