फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›    Arun Jaitley after GST Council Meet said GST collection is very effective

GST: SUV और मिड-लार्ज साइज की कार पर 2 से 7 फीसदी तक बढ़ाया सेस, महंगी हुई गाड़ियां

Sun, 10 Sep 2017 08:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Sep 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
 Arun Jaitley after GST Council Meet said GST collection is very effective

सरकार ने छोटी कारों को छोड़ कर सभी कारों पर सेस बढ़ा दिया है। मिड साइज पर दो फीसदी जीएसटी बढ़ाया गया है। जबकि बड़ी कारों पर पांच फीसदी और एसयूवी पर सात फीसदी का सेस बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेटली हैदराबाद में जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी के तहत टैक्स कलेक्शन काफी अच्छा रहा है और अब तक इससे 95,000 करोड़ रुपये आ चुके हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- GST से हुई जुलाई में 94 हजार करोड़ की कमाई, 44 लाख व्यापारियों ने फाइल किया रिटर्न    
विज्ञापन
विज्ञापन


किस कार पर कितना सेस

मिड साइज कार - 2 फीसदी 
बड़ी कार - 5 फीसदी 
एसयूवी - 7 फीसदी 


जीएसटीएन की दिक्कतों पर मंत्रियों की बनेगी कमेटी 
उन्होंने कहा कि जीएसटी-नेटवर्क की तकनीकी दिक्कतों पर भी चर्चा हुई। दो से तीन बार यह ओवरलोड का शिकार हुआ था लेकिन इसे ठीक कर दिया  गया।

हालांकि काउंसिल ने मंत्रियों की एक कमेटी गठित की है ताकि वह जीएसटी नेटवर्क से लगातार संपर्क में रहे ताकि जीएसटी के नए सिस्टम को काम करने में कोई दिक्कत न हो। 

 20वीं बैठक : इन उत्पादों पर जीएसटी घटाया गया था
- 5 अगस्त 2017 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई जीएसटी कौंसिल की 20वीं बैठक में 19 सेवाओं की टैक्स दरें बदल दी गई थी।
- इनमें झाड़ू पर जीएसटी घटाकर शून्य, मिट्टी की मूर्तियों पर 28 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत, अगरबत्ती, हवन सामग्री, साड़ी फॉल पर 12 से घटा कर 5 प्रतिशत, रबड़ बैंड, कंप्यूटर के 20 इंच तक के मॉनिटर और ट्रैक्टर के कुछ विशेष चिन्हित पार्ट्स, गैस लाइटर पर 28 से घटा कर 18 प्रतिशत, मानव निर्मित यार्न से जुड़े जॉब वर्क पर जीएसटी को घटा कर 5 प्रतिशत किया गया था।

फसल कटाई के बाद और भंडारण से जुड़ी कृषि सेवाओं को 18 प्रतिशत की जगह 12 प्रतिशत, प्लैनेटेरियम में प्रवेश पर 28 की जगह 18 प्रतिशत जीएसटी किया गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed