फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   In First Month Of Gst Revenue Crosses To 94 Thousand Crore, 44 Lakh Return Filed

GST से हुई जुलाई में 94 हजार करोड़ की कमाई, 44 लाख व्यापारियों ने फाइल किया रिटर्न

Thu, 07 Sep 2017 08:25 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 07 Sep 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
In First Month Of Gst Revenue Crosses To 94 Thousand Crore, 44 Lakh Return Filed
डेमो पिक

गुड्स एंड सर्विस टैक्स को लागू हुए दो महीने से अधिक का समय हो गया है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से पिछले एक हफ्ते में 6 लाख कारोबारियों द्वारा रिटर्न फाइल करने और टैक्स अदा करने के बाद अकेले जुलाई महीने में जीएसटी से होने वाली कमाई 94700 करोड़ के पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन


पढ़ें- GST में पहले महीने हुई 92283 करोड़ रुपये की कमाई, फाइल हुए 38.38 लाख रिटर्न
विज्ञापन


30 अगस्त तक 38 लाख व्यापारियों ने फाइल किया था रिटर्न
इससे एक हफ्ते पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया था कि 38.38 लाख व्यापारियों ने अपना रिटर्न भर दिया है और 92283 करोड़ रुपये का टैक्स अदा किया था। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक हफ्ते बाद जीएसटी रिटर्न की संख्या 44 लाख के पार पहुंच गई है और 2500 करोड़ रुपये टैक्स के तौर पर सरकार के खजाने में आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आंकड़ा कुल रजिस्टर्ड टैक्स पेयर का 74 फीसदी है और अभी 11 लाख व्यापारियों को अपना रिटर्न भरना है। 

एक हफ्ते पहले तक इतनी हुई थी कमाई
एक हफ्ते पहले जारी हुए आंकड़ों के हिसाब से सरकार को सीजीएसटी मद में 14894 करोड़ रुपये, एसजीएसटी मद में 22722 करोड़ रुपये, आईजीएसटी मद में  47469 करोड़ रुपये और सेस के मद में 7198 करोड़ रुपये आए।  

उल्लेखनीय है कि जीएसटी से पहले केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर विभाग और राज्यों के वाणिज्यिक कर विभाग में कुल 72.33 लाख करदाता पंजीकृत थे। इनमें से 58.53 लाख करदाताओं ने पूर्ण रूप से अपना माइग्रेशन जीएसटीएन में करवा लिया जबकि 13.80 लाख करदाताओं की माइग्रेशन की प्रक्रिया में कुछ काम अभी भी शेष है। 

सरकार के मुताबिक 29 अगस्त 2017 की सुबह 10 बजे तक कुल 18.83 लाख नए करदाताओं ने जीएसटीएन में पंजीकरण करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed