{"_id":"5c6a6446bdec224c7f23d1fe","slug":"arun-jaitley-addressed-rbi-central-board-in-its-post-budget-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई: जेटली ने आरबीआई बोर्ड बैठक को किया संबोधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरबीआई: जेटली ने आरबीआई बोर्ड बैठक को किया संबोधित
Mon, 18 Feb 2019 01:22 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
आरबीआई बोर्ड बैठक
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि वह ब्याज दर में कटौती का लाभ कर्जदाताओं को देने के बारे में चर्चा करने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक प्रमुखों से इस सप्ताह मिलेंगे। वित्त मंत्री अरूण जेटली के केंद्रीय बैंक के निदेशक मंडल को संबोधित करने के बाद दास ने संवाददाताओं से कहा कि मौद्रिक नीति निर्णय का लाभ कर्जदाताओं को देना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) से 21 फरवरी को मिलेंगे। इस महीने की शुरूआत में रिजर्व बैंक ने प्रमुख नीतिगत दर (रेपो) 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया।
विज्ञापन
जेटली ने कहा, 'भारत को कम और बड़े बैंकों की जरूरत, जो वित्तीय तौर पर मजबूत हों। साल दर साल, पिछले 5 वर्षों का हमारा अनुभव यह रहा है कि जहां तक राजस्व का संबंध है, इसमें समुचित वृद्धि हुई है। मुझे लगता है कि भारत को कुछ और मेगाबैंक की जरुरत है।' बैंकों के विलय के बारे में जेटली ने कहा कि देश को कुछ और बड़े आकार के बैंकों की जरूरत है जो सुदृढ़ हों।
विज्ञापन
Shaktikanta Das, Governor of the Reserve Bank of India: The ball lies in the court of the banks to implement&restructure the loans of the eligible MSMEs as per the rules&guidelines given in the MSME package announced on 01 January 2019. pic.twitter.com/NDayS31LaO
— ANI (@ANI) February 18, 2019