फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   arrest warrant issued against manorama devi

जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, घर में मिली थी शराब

Wed, 11 May 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
arrest warrant issued against manorama devi
मनोरमा देवी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के खिलाफ बिहार सरकार ने गिरफ्तारी का वांरट जारी किया है। वारंट जारी होने के बाद से ही मनोरमा देवी लापता हैं। मनोरमा देवी पर शराब बंदी के कानून को तोड़ने का आरोप है। बिहार के गया में इनके घर पर शराब मिली थी, जबकि बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही कहासुनी के बाद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी ने आदित्य नाम के एक लड़के पर गोली चला दी थी, जिसके चलते उसकी हत्या हो गई।

हत्या के मामले में फिलहाल रॉकी और उसके पिता बिंदी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है। जब पुलिस इस मामले में रॉकी की तलाश करने मनोरमा देवी के घर पहुंची थी तो वहां पर उन्हें शराब की बोतलें मिली थीं, जिसके बाद सरकार की तरफ से मनोरमा देवी पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मनोरमा देवी के घर से शराब की 6 बोतलें बरामद की गई थीं। हालांकि, उस समय मनोरमा देवी के खिलाफ शराब की बोतलें रखने के आरोप में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सुनील कुमार ने बताया कि शराब की बोतलें मिलने के बाद भी मनोरमा देवी के खिलाफ एफआईआर इसलिए दर्ज नहीं की गई, क्योंकि बिहार में सामान्यतया महिलाएं शराब नहीं पीती हैं।


एफआईआर में मनोरमा के पति विंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव का नाम था, जो पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं। हालांकि, अब बिहार सरकार की तरफ से मनोरमा देवी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed