{"_id":"5a03e11c4f1c1b78548bbbeb","slug":"aroung-one-lakh-indians-book-tickets-for-flight-which-will-goes-to-mars-in-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल पर साल 2018 में जाएगी फ्लाइट, 1 लाख भारतीयों ने बुक कराया टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मंगल पर साल 2018 में जाएगी फ्लाइट, 1 लाख भारतीयों ने बुक कराया टिकट
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगल पर नासा की ओर से साल 2018 में एक फ्लाइट रवाना की जाएगी और इस सफर के लिए आम लोगों को भी निमंत्रण भेजा गया है। चौंका देने वाली बात है कि करीब 1 लाख भारतीयों ने मंगल ग्रह पर जाने की इच्छा जताई है। नासा की ओर से 2018 में मंगल ग्रह पर जाने वाली फ्लाइट के लिए 1,38,899 भारतीयों ने टिकट बुकिंग के लिए अपना नाम भेजा है।
विज्ञापन
नासा के मुताबिक मंगल पर जाने के लिए फाइनल किए गए नामों को एक सिलिकॉन माइक्रोचिप पर इलेक्ट्रोन माइक्रोबिम के जरिए लिखा जाएगा। नासा ने कहा कि जिन लोगों ने मंगल पर जाने के लिए अपना नाम भेजा है उन्हें ऑनलाइन ही बॉर्डिंग पास दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नासा के पास करीब दो करोड़ 42 लाख नाम आए हैं। दिलचस्प बात है कि मंगल पर जाने वाले देशों की लिस्ट में भारत तीसरे नंबर पर रहा, जबिक पहले पर अमेरिका और दूसरे पर चीन रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: अंतरिक्ष में गूंजती हैं ऐसी भयानक आवाजें, सुनकर कानों पर नहीं होगा यकीन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अमेरिका की ओर से 6,76,773 और चीन की ओर से 2,62,752 लोगों के नाम नासा के पास आए हैं। स्पेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिस्ट में अमेरिका का सबसे ऊपर होना लाजमी है, क्योंकि ये नासा का मिशन है। वहीं चीन के बाद भारत का नंबर आना चौंकाने वाला है। हालांकि, इससे भारत और अमेरिका के रिश्तों में भी मजबूती आएगी।
बता दें कि 5 मई को निकलने वाली फ्लाइट 26 नवंबर 2018 को मंगल पर पहुंचेगी और ये करीब 720 दिन का मिशन है।