फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Around 500 doctors joined BJP in Gandhinagar ahead of Assembly elections in Gujarat to held later this year

गुजरात: कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक और महिला नेता ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में शामिल हुए 500 डॉक्टर

Mon, 09 May 2022 08:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 09 May 2022 08:46 PM IST
सार

गुजरात के गांधीनगर में रविवार को लगभग 500 डॉक्टर सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
Around 500 doctors joined BJP in Gandhinagar ahead of Assembly elections in Gujarat to held later this year
सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लगभग तीन दशक से गुजरात की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रविवार को एक अच्छी खबर मिली। विधानसभा चुनावों से पहले गांधीनगर में लगभग 500 डॉक्टर भाजपा में शामिल हुए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद रहे। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनावों का आयोजन होना है। 

विज्ञापन


इन चुनावों के लिए कमर कसते हुए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं से चार मई के बाद बिना रुके अगले छह महीनों तक लगातार काम में जुट जाने के लिए भी कह चुकी है। इस साल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से चार में जीत हासिल करने के बाद भाजपा नेतृत्व ने अपने कार्यकर्ताओं से गुजरात में होने वाले अगले बड़े चुनाव की तैयारियों में लगने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार सीआर पाटिल ने कहा, 'हम चाहते हैं कि हमारी पार्टी का कैडर सक्रिय और ऊर्जावान हो। यह एक अहम कारण है कि एक मई को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद हमने एक से चार मई तक कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। यह गुजरात की चुनावी जंग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का अकेला ब्रेक था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीनों में दो बार गुजरात जा चुके हैं मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पहले ही राज्य में चुनावी बिगुल बजाए जाने के साथ प्रदेश चुनावी मोड में पहुंच चुका है। मोदी ने पिछले दो महीनों में राज्य की दो बार यात्रा की है और आने वाले महीनों उनकी कई और यात्राओं की योजना है। इसके अलावा गांधीनगर से संसद के चयनित सदस्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी गुजरात के कई दौरे कर चुके हैं।

विदेशी नेता भी कर चुके हैं गुजरात का दौरा
राज्य और केंद्र के नेताओं के साथ कई वैश्विक नेता भी गुजरात पहुंचे हैं। इनमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ शामिल हैं। गुजरात लंबे समय से भाजपा का गढ़ रहा है और यह छठे कार्यकाल के लिए जीत पाने की कोशिश में है।

बनासकांठा से कांग्रेस नेता भटोल भाजपा में शामिल
गुजरात के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता वसंत भटोल सोमवार को गांधीनगर में भाजपा के मुख्यालय कमलम में पार्टी में शामिल हो गए। भटोल ने अप्रैल 2019 में आम चुनाव से पहले भाजपा छोड़ दी थी और विपक्षी पार्टी द्वारा उनके पिता पार्थी भटोल को बनासकांठा से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। भटोल ने 2009 में बनासकांठा की दांता विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव जीता था।

कांग्रेस नेता श्वेता ब्रह्मभट्ट ने पार्टी छोड़ी
गुजरात कांग्रेस की नेता श्वेता ब्रह्मभट्ट ने सोमवार को पार्टी में गुटबाजी और दूरदृष्टि की कमी का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गांधीनगर में राजभवन में उनसे मुलाकात की थी। श्वेता  ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित अपना त्यागपत्र फेसबुक पर भी डाला है जिसमें उन्होंने लिखा है कि पार्टी में बदलाव लाने और उसे मजबूती प्रदान करने के बारे में राहुल गांधी को अनेक ईमेल भेजने के बावजूद गुजरात में धरातल पर हालात में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।


पिछले चुनाव में भाजपा को मिली थीं 99 सीटें
182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के लिए हुए पिछले चुनाव में भाजपा को 99 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट फीसद 49 और कांग्रेस का 41.4 फीसदी रहा था। हालांकि, पिछले साढ़े चार वर्षों में एक दर्जन से अधिक विधायक कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed