फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   arnab goswani of republic tv sent to 14 days of judicial custody spend his ffirst night in jail covid 19 centre

महाराष्ट्र: अर्नब गोस्वामी ने स्कूल में बनाए गए जेल कोविड-19 केंद्र में बिताई रात

Thu, 05 Nov 2020 11:02 AM IST
Sneha Baluni पीटीआई, अलीबाग
पीटीआई, अलीबाग Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 05 Nov 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
arnab goswani of republic tv sent to 14 days of judicial custody spend his ffirst night in jail covid 19 centre
अर्नब गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

एक इंटीरियर डिजाइनर को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार ‘रिपब्लिक टीवी’ के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी ने एक स्कूल में रात गुजारी, जिसे अलीबाग जेल का कोविड-19 केंद्र निर्दिष्ट किया गया है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित अलीबाग की एक अदालत ने इस मामले में गोस्वामी और दो अन्य आरोपियों को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने गोस्वामी की 14 दिन की हिरासत का अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने कहा कि हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि चिकित्सकीय जांच के लिए गोस्वामी को बुधवार रात एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें अलीबाग नगर परिषद स्कूल ले जाया गया, जहां उन्होंने रात बिताई। इस स्कूल को अलीबाग जेल का कोविड-19 केंद्र बनाया गया है। आर्किटेक्ट एवं इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां की आत्महत्या के मामले में गोस्वामी और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ‘कॉनकॉर्ड डिजाइंस प्राइवेट लिमिटेड’ के मालिक अन्वय नाइक ने ‘सुसाइड नोट’ में दावा किया था कि गोस्वामी, ‘आईकास्टएक्स/स्कीमीडिया’ के फिरोज मोहम्मद शेख और ‘स्मार्ट वर्क्स’ के नीतीश सारदा ने उनके बकाया रुपये का भुगतान नहीं किया जिसकी वजह से वह आत्महत्या कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अर्नब जेल में रहेंगे या मिलेगी बेल, आज बॉम्बे हाईकोर्ट जमानत याचिका पर कर सकती है सुनवाई

शेख और सारदा को भी बुधवार को अलीबाग की अदालत में पेश किया गया और उन्हें भी 18 नवंबर तक हिरासत में भेज दिया गया है। नाइक के ‘सुसाइड नोट’ को पुणे में एक हस्तलेखन विशेषज्ञ के पास भेजा गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। अधिकारी ने बताया कि गोस्वामी की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी।

गोस्वामी ने मामले में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द किए जाने का अनुरोध करते हुए दो नवंबर को बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया था। इस पर न्यायमूर्ती एसएस शिंदे और न्यायमूर्ती एमएस कर्णिक की एक खंडपीठ गुरुवार को सुनवाई करेगी।


अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने ड्यूटी पर एक पुलिस अधिकारी के काम में 'बाधा डालने, उस पर हमला करने, अभद्र शब्द कहने तथा धमकाने' और उनके घर पर 'सरकारी दस्तावेजों' (जिसमें गिरफ्तारी की सूचना दी गई थी) को फाड़ने के मामले में गोस्वामी की पत्नी, उनके बेटे और दो अन्य के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में बुधावार को भादंवि की धारा 353, 504,506 और सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने से संबंधित अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed