फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army starts process to acquire 6.5 lakh rifles under make in India program

12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम करेगी सेना, मेक इन इंडिया के तहत खरीदेगी 6.5 लाख राइफल

Sat, 01 Sep 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Sep 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Army starts process to acquire 6.5 lakh rifles under make in India program

भारतीय सेना 12,000 करोड़ के एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने वाली है। जिसमें सेना मेक इन इंडिया के तहत 6.5 लाख नई असॉल्ट राइफल्स की खरीद करेगी। इसके लिए शुक्रवार को सेना ने 7.62x31 स्क्वेयर मिमी कैलिबर असॉल्ट राइफल्स की खरीद के लिए रिक्वेस्ट फॉर इन्फर्मेशन भी जारी किया है। इस राइफल की खासियत है कि यह 300 मीटर की रेंज तक मार कर सकती है। बता दें इन राइफलों को ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड और प्राइवेट कंपनियों द्वारा तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


विदेश से खरीदने के प्रस्ताव को भी दी मंजूरी

इसी साल की शुरुआत में रक्षा मंत्रालय ने 72,400 असॉल्ट राइफल्स तो विदेश से खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इनकी लागत 1,798 करोड़ रुपये है। इनकी खासियत है कि यह लंबी दूरी की मार करने वाली राइफलें हैं जो कि चीन और पाकिस्तान की सीमा पर तैनात सैनिकों को मिलेंगी। इससे देश की रक्षा पहले से भी अधिक मजबूत हो जाएगी। वहीं अन्य सैनिकों को भी ऐसी ही कम रेंज वाली राइफलें दी जाएंगी।
विज्ञापन


8.16 लाख कैलिबर असॉल्ट राइफल्स की है जरूरत

जानकारी के मुताबिक सेना, नेवी और भारतीय वायुसेना को कुल 8.16 लाख कैलिबर असॉल्ट राइफल्स की जरूरत है। हाल ही में आर्मी चीफ बिपिन रावत ने भी कहा था कि 12 लाख की सेना को ये महंगी राइफलें नहीं दी जा सकतीं क्योंकि बजट का अभाव है। लेकिन जहां तक इन हाइटेक राइफल्स का सवाल है तो ये केवल इन्फैंट्री बटालियनों में तैनात सैनिकों को ही दी जाएंगी। साथ ही ऐसी राइफलें बड़ी संख्या में मेक इन इंडिया प्रॉजेक्ट के तहत ही तैयार की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed