फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   army's non-political character, Preserve main values

थल सेना के अराजनीतिक चरित्र, मुख्य मूल्यों को संरक्षित रखें : जनरल रावत

Tue, 02 Jan 2018 02:25 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jan 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
army's non-political character, Preserve main values
bipin rawat
आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को थल सेना के सभी कर्मियों से आग्रह किया कि वे बल के ‘अराजनीतिक’ चरित्र सहित इसके मुख्य मूल्यों को संरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त ‘उत्साह’ के साथ काम करें। इसके साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि यह राष्ट्रीय शक्ति का सबसे शक्तिशाली कारक बना रहे।
विज्ञापन


नए साल के मौके पर अपने संदेश में रावत ने 2017 के दौरान धैर्य, दृढ़ संकल्प और गौरव के साथ बाहरी एवं आंतरिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए थल सेना की सराहना की। उनके बयान को डोकलाम में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच चले 73 दिनों के गतिरोध तथा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ बल के अभियान के संदर्भ में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें- कड़ाके की ठंड में भी आतंकियों से लोहा लेते रहेंगे जवान, घाटी में जारी रहेगा सैन्य अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल रावत ने कहा, ‘हमारी निर्भीक निष्ठा, राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता और अराजनीतिक रुख हमें विशिष्ट बनाता है और हमें उसकी रक्षा करनी है।’ उन्होंने कहा कि इसलिए ईमानदारी, निष्ठा, कर्तव्य, सम्मान, नि:स्वार्थ सेवा, साहस और सम्मान जैसे मुख्य मूल्यों को कायम रखते हुए हमें अपने संवैधानिक दायित्वों और सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए अतिरिक्त उत्साह के साथ काम करते रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सेना ने पिछले साल सामने आई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। इनमें आतंकवाद से मुकाबला और देश की सीमाओं की रक्षा शामिल हैं। रावत ने ड्यूटी के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान करने वालों को श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed