{"_id":"5a19f45d4f1c1b8b688b4e60","slug":"jammu-and-kashmir-indian-army-will-continue-operations-against-terrorists-in-cold-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में भी आतंकियों से लोहा लेते रहेंगे जवान, घाटी में जारी रहेगा सैन्य अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कड़ाके की ठंड में भी आतंकियों से लोहा लेते रहेंगे जवान, घाटी में जारी रहेगा सैन्य अभियान
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Nov 2017 06:29 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान की नृशंस हत्या के बाद सुरक्षा बल अपनी कार्रवाई का स्तर और बढ़ाने की तैयारी में है। सुरक्षा बल पूरी ठंड के दौरान घाटी के अलग-अलग इलाकों में आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के रुख से साफ है कि वह ठंड में भी अपनी हरकत से बाज नहीं आएगा। उसकी कोशिश है कि बर्फबारी का फायदा उठाकर घाटी में ज्यादा से ज्यादा आतंकियों की घुसपैठ कराए।
विज्ञापन
पढ़ें- आर्मी चीफ बिपिन रावत बोले- जंग का तरीका बदला, बॉर्डर पर चलानी होंगी बख्तरबंद गाड़ियां
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि अगले दो महीने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहती है तो अगली गर्मी में शांति बहाली की उम्मीद की जा सकती है। पिछले कई महीनों से चल रहे अभियान में 200 से अधिक स्थानीय और पाकिस्तानी आतंकी मारे गए हैं। अगर ठंड में उन्हें मौका दे दिया गया तो वे फिर अपनी पैठ मजबूत कर लेंगे।
ठंड में घाटी में सामान्य जनजीवन ठप हो जाता है। राज्य की राजधानी श्रीनगर से जम्मू शिफ्ट हो जाती है। ऐसी स्थित में सुरक्षा बलों को अपनी कार्रवाई में भी सुविधा होगी। सूत्रों ने बताया कि घाटी के आम लोग हिंसा और उपद्रव से पूरी तरह ऊब चुके हैं। इस वजह से आतंकियों की हरकतों की खुफिया जानकारी भी मिल रही है।