फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army deploys additional brigade on LoC to stop infiltration from Pakistan

पाक की घुसपैठ को रोकने के लिए LOC पर तैनात किए गए तीन हजार और जवानः भारतीय सेना

Sat, 19 Sep 2020 07:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 19 Sep 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Army deploys additional brigade on LoC to stop infiltration from Pakistan
एलओसी - फोटो : PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार तनाव जारी है। ऐसे में पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से एलओसी(LOC) पर घुसपैठ करने की फिराक में है। पाकिस्तान आतंकवादियों को भारत भेजने की हर तरह की कोशिश में लगा है लेकिन भारत पाक के इस मंसूबे पर पानी फेर दिया है। दरअसल भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घुसपैठ को रोकने के लिए एलओसी पर तीन हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दी है।

विज्ञापन


सूत्र के अनुसार भारतीय जवानों की तैनाती से पाकिस्तान की हर चालबाजी को रोकने में मदद मिलेगी और घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों द्वारा बॉर्डर पार करने की हर कोशिश को नाकाम की जाएगी। सूत्र ने आगे बताया कि इस साल पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों  को भारत भेजने की तमाम कोशिशों को विफल किया गया। हालांकि पाकिस्तान ने अक्तूबर और नवंबर में  भारी वर्फबारी के बीच घुसपैठ करने की लगातार कोशिश कर रही थी लेकिन भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन


सूत्र के अनुसार भारतीय सेना एलओसी पर काफी चौकन्नी है और पाकिस्तान के हर कदम पर निगाह बनाके रख रही है। सूत्र ने बताया कि भारतीय सेना हर विकट स्थिति से निपटने को तैयार है। कुछ दिन पहले सेना प्रमुख ने एलओसी का मुआयना किया था और इसके बाद उन्होंने जानकारी दी कि सीमा पर पाकिस्तान ने कई बार सीजफायर उल्लंघन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed