{"_id":"5ece0242f513ee191516e660","slug":"army-commanders-conference-live-updates-army-chief-general-mm-naravane-presiding-conference-on-ladakh-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनाध्यक्ष की शीर्ष कमांडरों के साथ बैठक, चीनी आक्रामकता सहित सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेनाध्यक्ष की शीर्ष कमांडरों के साथ बैठक, चीनी आक्रामकता सहित सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा
Wed, 27 May 2020 03:06 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 27 May 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे
- फोटो : pti
सीमा पर चीन के साथ तनाव के बीच सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे की अध्यक्षता में सेना प्रमुखों के सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। इस बैठक में सेना के शीर्ष कमांडर शामिल हो रहे हैं। बैठक में लद्दाख में चीनी आक्रामकता सहित सभी सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Army Commanders’ Conference has started with Army Chief General MM Naravane presiding over the conference. The top commanders of the Force are attending the meeting and all security issues including the Chinese aggression in Ladakh will come up for discussion during it. pic.twitter.com/iC98sG3NQV
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 27, 2020
बता दें कि भारत पूर्वी लद्दाख सीमा पर चीन के साथ जारी तनातनी के बीच अपने सख्त रुख पर कायम है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चीन सीमा पर जारी निर्माण कार्य नहीं रोकेगा। इसके अलावा सीमा पर चीन के बराबर सैनिक भी तैनात किए जाएंगे।
सैन्य सूत्रों ने कहा है कि दो दिवसीय बैठक में शीर्ष सैन्य अधिकारी अन्य विषयों के अलावा सुरक्षा के मसले पर भी चर्चा करेंगे। लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर विभिन्न स्थानों पर चीन की ओर से 5,000 से ज्यादा सैनिकों की तैनाती की बराबरी करने के लिए सैन्य तादाद बढ़ाने को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है।