फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army chief Rawat says Indian Army is ready for action Only on one voice

सिर्फ एक आवाज पर कार्रवाई के लिए तैयार है सेना : आर्मी चीफ रावत

Tue, 27 Nov 2018 12:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Army chief Rawat says Indian Army is ready for action Only on one voice

सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत का कहना है कि सेना सिर्फ एक आवाज पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है और अब कभी ऐसी स्थिति पैदा नहीं होगी जब सेना 26/11 जैसे बड़े आतंकवादी हमले का मुकाबला ना कर सके। रावत ने कहा कि सेना अब सरकार से मिले निर्देशों के आधार पर कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन


इंडिया टुडे पत्रिका को दिए साक्षात्कार में रावत ने कहा कि यदि हमसे कोई कार्रवाई करने को कहा गया तो हम तैयार हैं और हममें वह क्षमता है। ऐसे में कभी भी ऐसी कोई स्थिति नहीं होगी जहां आपके पास बड़े आतंकवादी हमलों से निपटने का विकल्प ना हो।’’ 
विज्ञापन


रावत इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि यदि 26/11 जैसा कोई और हमला हुआ तो सेना की जवाबी कार्रवाई क्या होगी। घाटी में जवानों के सिर काटे जाने के संबंध में सवाल करने पर रावत ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया है, पंचायत सदस्यों के मकान और स्कूल भवन जलाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed