{"_id":"60df93278ebc3ee59b7ff1ae","slug":"army-chief-manoj-mukund-naravane-says-new-bridges-will-increase-the-capability-of-the-army-on-the-pakistan-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना: नरवणे ने कहा- पाकिस्तान के मोर्चे पर सेना की क्षमता बढ़ाएंगे नए पुल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय सेना: नरवणे ने कहा- पाकिस्तान के मोर्चे पर सेना की क्षमता बढ़ाएंगे नए पुल
Sat, 03 Jul 2021 03:58 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 03 Jul 2021 03:58 AM IST
सार
- नरवणे ने कहा, अब तक हमारे पास पांच व 15 मीटर पाट के पुल थे और 10 मीटर पाट की जरूरत थी। यह अंतर भी अब जल्द ही पूरा होगा जिसके साथ ही पाकिस्तान से मुकाबले में हमारी सेना की क्षमता में इजाफा होगा।
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने शुक्रवार को कहा कि सीमा पर बन रहे नए पुल पाकिस्तान के मोर्चे पर सेना की क्षमताओं को और बढ़ाएंगे। हाल में तैयार हो रहे 10 मीटर पाट के पुलों की मदद से सेना के टैंक, बख्तरबंद जंगी वाहनों को पश्चिमी मोर्चे पर कम समय में पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मेक इन इंडिया के तहत 492 करोड़ की लागत से तैयार हुए 10 मीटर पाट के 12 पुल सेना को सौंपे गए हैं।
टैंक, बख्तरबंद जंगी वाहनों को पश्चिमी मोर्चे पर कम समय में पहुंचाने में मिलेगी मदद
नरवणे ने कहा, अब तक हमारे पास पांच व 15 मीटर पाट के पुल थे और 10 मीटर पाट की जरूरत थी। यह अंतर भी अब जल्द ही पूरा होगा जिसके साथ ही पाकिस्तान से मुकाबले में हमारी सेना की क्षमता में इजाफा होगा। इन पुल की मदद से छोटी नदियाें, नहरां जैसी बाधाएं पार करना सेना के लिए आसान होगा।
विज्ञापन
अगस्त तक 30 पुल और तैयार होंगे
नरवणे ने 10 मीटर पाट के पुलों के निर्माण को आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सफल कदम बताया। इस पुल का डिजाइन डीआरडीओ ने तैयार किया और लार्सन एंड टूब्रो ने इसका निर्माण किया है। डीआरडीओ प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने बताया कि एलएंडटी अगस्त तक 30 पुल तैयार कर सेना को सौंपेगी।
विज्ञापन