{"_id":"5ef09d428ebc3e42d05de7e9","slug":"army-chief-general-mm-naravane-discussed-security-situation-with-the-top-army-commanders-in-army-commanders-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य कमांडर कॉन्फ्रेंस में सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने की सुरक्षा स्थितियों पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सैन्य कमांडर कॉन्फ्रेंस में सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने की सुरक्षा स्थितियों पर चर्चा
Mon, 22 Jun 2020 05:51 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 22 Jun 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे राजधानी दिल्ली में शीर्ष सैन्य कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं। सैन्य सूत्रों के मुताबिक सैन्य कमांडर कॉन्फ्रेंस के दूसरे चरण के लिए सभी कमांडर दिल्ली में मौजूद हैं। सेना के कमांडरों की कॉन्फ्रेंस एसीसी-20 (ACC-20) आज और कल यानी 22 और 23 जून को हो रही है। इस दौरान उत्तरी और पश्चिमी मोर्चे पर परिचालन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
Army Commanders Conference, ACC-20 is being conducted on 22-23 June, 2020 to review the operational situation on both the Northern and Western Fronts: Indian Army https://t.co/BDFfovoYC6
— ANI (@ANI) June 22, 2020विज्ञापन
इससे पहले सैन्य कमांडरों की कॉन्फ्रेंस का पहला चरण 27 मई से 29 मई तक चला था। इस दौरान लद्दाख में चीन के कारण उपजे हालात सहित सभी सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा हुई थी। पहले यह कॉन्फ्रेंस 13 से 18 अप्रैल तक होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे टाल दिया गया था। बता दें कि इस समय लद्दाख में भारत और चीन की सीमा पर सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।
विज्ञापन