{"_id":"6517426524942b1024021263","slug":"army-chief-general-manoj-pandey-praised-indian-army-for-eastern-ladakh-standoff-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh: ‘चीन के खिलाफ भारतीय जवानों की दृढ़ता से दुनिया में बढ़ा भारत का कद’, जनरल पांडे ने कही बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ladakh: ‘चीन के खिलाफ भारतीय जवानों की दृढ़ता से दुनिया में बढ़ा भारत का कद’, जनरल पांडे ने कही बड़ी बात
Sat, 30 Sep 2023 03:02 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Sat, 30 Sep 2023 03:02 AM IST
सार
थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कहा कि चीन हमेशा अपने क्षेत्र के बाहर शक्ति का प्रदर्शन करता है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खतरा है।
विज्ञापन
सेना प्रमुख मनोज पांडे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन लंबे समय से आमने-सामने हैं। इस बीच थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गतिरोध के दौरान भारतीय सैनिकों ने जिस दृढ़ता के साथ चीनी सैनिकों का सामना किया, इससे विश्व में मजबूत संदेश पहुंचा है और भारत के बढ़ते राजनीतिक और सैन्य संकल्प को वैश्विक पटल पर स्थापित किया है।
हमारे लिए हमारी सीमाएं सबसे महत्वपूर्ण
थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कहा कि चीन हमेशा अपने क्षेत्र के बाहर शक्ति का प्रदर्शन करता है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खतरा है। सेना प्रमुख ने कहा कि वैश्विक पटल पर हमारे देश का कद बढ़ रहा है। आज वैश्विक समुदाय हमें बढ़ते राष्ट्र के रूप में देख रहा है। उपभोक्ता समृद्धि में सुधार हुआ है। जीवन स्तर बेहतर हुआ है। साक्षरता दर बढ़ी है। हमारे लोगों की आकांक्षाएं बढ़ रही हैं। हालांकि, जैसे-जैसे किसी राष्ट्र का प्रभाव बढ़ता है, वैसे-वैसे नई चुनौतियां भी सामने आती हैं। देश आंतरिक सुरक्षा स्थितियों से निपट रहा है। सीमाएं हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
देश की सुरक्षा प्रभावित न हो
उन्होंने कहा कि हाल के संघर्षों से हमें सबक मिला है। एक राष्ट्र के रूप में हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे राष्ट्रीय हित सुरक्षित रहें। हम अपनी राष्ट्रीय दृष्टि को आगे बढ़ाते हैं। भारतीय सेना राष्ट्रीय दृष्टिकोण और उद्देश्यों से जुड़ी हुई है। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि हम यह सुनिश्चित करें कि हमारे देश की सुरक्षा किसी भी तरीके से प्रभावित न हो सके।