बर्बरता पर सेनाध्यक्ष की पाक को दो टूक, बोले- इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर जवानों पर घात लगाकर हमला और फिर उनके शवों के साथ बर्बरता पर सेना अध्यक्ष बिपिन रावत नाराज हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम ऐसे मामलों में अब तक कार्रवाई करते आए हैं और आगे भी करेंगे। हम इसका जवाब देंगे।
Today's combing op (in Kashmir) is to make sure that situation is brought under control, post recent incidents:Army Chief Gen Bipin Rawat pic.twitter.com/1aoDUF285G
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017विज्ञापन
सेनाध्यक्ष ने कहा कि गर्मी के महीनों की शुरुआत हो गई है और बर्फ पिघलने लगी है और हर साल की तरह आतंकवादी घुसपैठ शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि इसलिए घुसपैठ को रोकने के लिए हम कदम उठा रहे हैं।
Terrorists are going to attempt infiltration,snows are melting,summer months started so like each year infiltration will commence:Army Chief pic.twitter.com/YiODJvPJlU
— ANI (@ANI_news) May 4, 2017
इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तान को सबूत देते हुए कहा कि खून के निशान नियंत्रण रेखा के पार तक गए हैं, जिससे पाक सैनिकों की संलिप्ता जग जाहिर होती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि पाक सेना ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत अमानवीयता तरीके से भारतीय सैनिकों को मारा है। बैट को सीमा के अंदर दाखिल करने के लिए पाक सैनिकों ने बेवजह फायरिंग की। बागले ने कहा कि सभी सबूत पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित को सौंप दिए गए हैं।
इससे पहले एलओसी पर भारतीय सेना के दो जवानों के साथ हुई बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को समन किया। अब्दुल बासित समन पर बुधवार को दिल्ली स्थित विदेश भवन पहुचें। बताया जा रा है कि विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायुक्त से 2 भारतीय जवानों के साथ बर्बरता की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।