{"_id":"5908d2ea4f1c1b8e164410de","slug":"terrorist-attack-in-shopian-on-police-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, 1 एके-47 समेत 5 राइफलों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, 1 एके-47 समेत 5 राइफलों की लूट
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 03 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
शोपियां में आतंकी वारदात
- फोटो : डेमो फोटो
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस की एक पोस्ट पर हमला करते हुए हथियार लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11.30 बजे शोपियां के कोर्ट कॉम्पलेक्स के बाहर सुरक्षा के लिए बनाई गई एक पोस्ट पर अज्ञात आतंकियों ने हमला करते हुए 5 राइफलें लूटी हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक लूटी गई राइफलों में 4 इंसास और 1 एके-47 राइफल शामिल हैं। इस घटना के बाद से इस पूरे इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस के साउथ कश्मीर रेंज के आईजी एसपी पाणी ने बताया कि देर रात हुए इस हमले में किसी जवान के घायल होने की सूचना नहीं मिली है वहीं पुलिस लूटे हुए हथियारों की संख्या के बारे में जांच कर रही है।
विज्ञापन