फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Argument Over Undercooked Biryani Leads To Fight At Hyderabad Restaurant

Video: अधपकी बिरयानी लाने पर ग्राहक ने जड़ा वेटर को थप्पड़, भड़का स्टाफ और फिर हुआ जमकर बवाल; छह गिरफ्तार

Wed, 03 Jan 2024 08:03 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 03 Jan 2024 08:03 AM IST
सार

होटल के कर्मचारियों ने कथित तौर पर ग्राहकों पर लाठियों से हमला किया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Argument Over Undercooked Biryani Leads To Fight At Hyderabad Restaurant
अधपकी बिरयानी लाने पर विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हैदराबाद में आजकल खाने को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। कभी यहांं बिना बोन मैरो के परोसे गए मटन से नाराज बराती शादी तोड़ते दिखते हैं तो कभी कुछ। अब यहां के एक मशहूर ग्रैंड होटल में अधपकी बिरयानी को लेकर विवाद छिड़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि एक परिवार नए साल का जश्न मनाने के लिए होटल में गया था। वह वहां परोसी गई बिरयानी से संतुष्ट नहीं थे। जब परिवार ने खाने के पके न होने की शिकायत दी तो होटल कर्मचारी भड़क गए और मारपीट पर उतर आए। 

विज्ञापन


यह है कथित घटना
एक रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरी घटना एबिड्स के मशहूर ग्रैंड होटल में घटी। यहां धूलपेट इलाके का एक परिवार होटल में खाना खाने गया था। इन लोगों ने बिरयानी के पके न होने पर दोबारा पका कर लाने के लिए कहा। जब फिर बिरयानी लाई गई तब भी वह अधपकी ही थी। इस पर परिवार ने कर्मचारियों से सवाल करने शुरू कर दिए। इस पर बहस इतनी बढ़ गई कि एक ग्राहक ने वेटर  को थप्पड़ मार दिया। वेटर ने तुरंत अपने साथियों को बुला लिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। 
विज्ञापन


छह लोग गिरफ्तार
होटल के कर्मचारियों ने कथित तौर पर ग्राहकों पर लाठियों से हमला किया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें महिलाओं को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में इन लोगों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुर्सी और वायपर का इस्तेमाल
असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर ए चंद्रशेखर ने बताया कि गुस्से में ग्राहकों में से एक ने वेटर को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद मामला बढ़ गया। वहीं, अगर वायरल वीडियो की बात करें तो होटल कर्मचारी वायपर और कुर्सियां जैसे सामान का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। 


इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
रिपोर्ट के अनुसार, एबिड्स पुलिस ने आरोपी वेटरों और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 509 (एक महिला की विनम्रता का अपमान करने के इरादे से अधिनियम) के तहत उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed