{"_id":"5cb13946bdec222ffc35ac38","slug":"april-13-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Sat, 13 Apr 2019 06:56 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 13 Apr 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह 4:20 बजे तक नहीं करा सकेंगे रिजर्वेशन, होगा पीआरएस अपग्रेड
विज्ञापन
रेलवे आरक्षण, निरस्तीकरण और पूछताछ सेवाएं 13 अप्रैल रात 11:45 बजे से अगले दिन 14 अप्रैल सुबह 4:20 बजे तक बंद रहेंगी। रेलवे प्रशासन की ओर से दिल्ली के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में काम किया जाएगा, जिसके चलते यह सेवाएं बंद रहेगी।
पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण में कुल 69.43% मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोट पड़े
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों के लिए कुल 69.43% वोट पड़े। राज्यों में सबसे ज्यादा 83.79% मतदान प. बंगाल की दो सीटों, जबकि सबसे कम 53.47% बिहार की चार सीटों पर हुआ। जबकि केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 84.96% मतदान हुआ।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर..
सेना के राजनीतिक इस्तेमाल पर राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी पर विवाद
सेना के राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की ओर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखी चिट्ठी को लेकर खासा विवाद हो गया है। तीन पूर्व सेना प्रमुख समेत 156 पूर्व सैन्य अधिकारियों ने चिट्ठी में लिखा है कि सेना और उनकी कार्रवाइयों का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल हो रहा है। जबकि सेना को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर..
चार साल बाद बन रहा शुभ संयोग, अष्टमी संग आज मनेगी रामनवमी
अबकी बार 13 अप्रैल यानी आज पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थसिद्धि, धृति, मित्र और बुधादित्य योग के शुभ संयोगों में रामनवमी मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक रामनवमी की तिथि मध्याह्न काल में पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र प्रधान होनी चाहिए, जो कि अष्टमी के दिन पड़ रहा है। इसलिए अबकी बार मध्याह्नकाल व्यापनी नवमी तिथि में श्री रामनवमी मनाई जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर..
पहली बार निजी क्षेत्र के 9 विशेषज्ञ बनेंगे केंद्र में नौकरशाह, लेटरल एंट्री के जरिए हुआ चयन
पहली बार प्राइवेट सेक्टर के नौ विशेषज्ञों के केंद्र सरकार में नौकरशाह बनना तय हो गया है। इन 9 पेशेवरों को केंद्रीय विभागों में संयुक्त सचिव के तौर पर चुनने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आमतौर पर संयुक्त सचिव के पद पर यूपीएससी द्वारा तीन चरण वाली कठिन प्रक्रिया के बाद नियुक्ति की जाती है।
पढ़ें पूरी खबर..