फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: last figures of voting in first phase not received even after 24 hours

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण में कुल 69.43% मतदान, पश्चिम बंगाल में पड़े सबसे ज्यादा वोट

Sat, 13 Apr 2019 09:22 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Apr 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: last figures of voting in first phase not received even after 24 hours
भारत में चुनाव

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों के लिए कुल 69.43% वोट पड़े। राज्यों में सबसे ज्यादा 83.79% मतदान प. बंगाल की दो सीटों, जबकि सबसे कम 53.47%  बिहार की चार सीटों पर हुआ। जबकि केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 84.96% मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार आंकड़ों में बदलाव संभव है। हाइटेक व्यवस्था के दावे के बावजूद 24 घंटे में पूरे आंकड़े न आने से आयोग पर सवाल भी उठ रहे हैं। 2014 के चुनावों में सभी नौ चरणों में कुल 66.44% मतदान हुआ था। 

विज्ञापन


पहले चरण के मतदान में लक्षद्वीप व बंगाल आगे
आंध्र प्रदेश में 78.14%, अरुणाचल प्रदेश 67.08, असम 78.23, बिहार 53.47, छत्तीसगढ़ 65.80, जम्मू-कश्मीर 57.35, महाराष्ट्र 63.04, मणिपुर 82.82, मेघालय 71.41, मिजोरम 63.02, नगालैंड 83.12, ओडिशा 73.76, सिक्किम 78.19, तेलंगाना 62.69, त्रिपुरा 83.26, उत्तराखंड 59.89, प. बंगाल 83.79, अंडमान निकोबार 64.85 व लक्षद्वीप में 84.96% मतदान हुआ।
विज्ञापन


आंध्र: आधी रात तक वोटिंग
आंध्र की 25 लोस व 175 विस सीटों के लिए एक साथ मतदान हुआ। 200 से अधिक केंद्रों पर बृहस्पतिवार को आधी रात तक मतदान चलता रहा।
विधानसभा के लिए आंध्र में 78.14%, ओडिशा में 73.76%, सिक्किम में 78.19% व अरुणाचल में 67.08% मत पड़े।

यूपी में दो फीसदी कम मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले दौर की आठ सीटों पर 2014 की तुलना मे 1.88 % कम मतदान हुआ। तब इन सीटों पर 65.76% मतदान हुआ था, वहीं 2019 में यह 63.88% रह गया। केवल मेरठ में 1.03% और गाजियाबाद में .09%ज्यादा मतदान हुआ है। इस बार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की दिलचस्पी कम दिखाई दी। बिजनौर को छोड़कर सात सीटों पर महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले कम रहा। पुरुषों ने 64.42% और महिलाओं ने 63.25% मतदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed