फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Approach will be guided by India First,": Piyush Goyal on his meeting with US Trade representative

India-US: पीयूष गोयल ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के साथ की बैठक, कहा- हमारा दृष्टिकोण 'इंडिया फर्स्ट'

Fri, 14 Mar 2025 04:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 14 Mar 2025 04:10 PM IST
सार

India-US: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि से व्यापार समझौते पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा। 

विज्ञापन
"Approach will be guided by India First,": Piyush Goyal on his meeting with US Trade representative
पीयूष गोयल, जैमीसन ग्रीर - फोटो : एक्स/पीयूष गोयल

विस्तार

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को  ताया कि उन्होंने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के लाभकारी व्यापार समझौते पर चर्चा की। गोयल ने एक्स पर बैठक की एक तस्वीर को साझा किया और लिखा, 'भारत पहले, विकसित भारत और हमारी व्यापाक रणनीतिक साझेदारी का मार्गदर्शन होगा।'

विज्ञापन


पीयूष गोयल पिछले हफ्ते अमेरिका में थे। उनसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का दरा किया था और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने 2025 के अंत तक एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत की थी। उन्होंने इस बात पर भी सहमति जताई थी कि इन वार्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ प्रतिनिधियों को नियुक्त किया जाएगा। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने बैठक में फैसला लिया था कि वे व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे, ताकि उनके नागरिक और अधिक समृद्ध हों, देश मजबूत हों, अर्थव्यवस्थाएं और नवाचार बढ़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों को गहरा करने पर सहमति जताई, ताकि ऐसा विकास सुनिश्चित किया जा सके, जो निष्पक्षता, राष्ट्रीय सुरक्षा और रोजगार सृजन को बढ़ावा दे सके। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार के लिए एक 'मिशन 500' लक्ष्य निर्धारित किया, जिसमें 2030 तक कुल द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य है। 


ये भी पढ़ें: Tariff War: भारत पर ट्रंप के टैरिफ का अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर क्या असर, यह संकट की आहट या कुछ और...?

अमेरिका ने कई बार कहा है कि भारत दुनिया के उन देशों में से है, जो उच्च टैरिफ लगाता है और इस पर फिर से विचार करने की जरूरत है। अमेरिकी व्यापार मंत्री हावर्ड लुटनिक ने हाल ही में कहा था कि वहग भारत के साथ एक व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत करना चाहते हैं, जिसमें उत्पादों के बजाय पूरे व्यापार संबंध को ध्यान में रखा जाएगा। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed