{"_id":"5bdcdb18bdec2269651f2d7f","slug":"appointment-of-women-on-cellar-rank-will-be-soon-in-the-navy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना में बढ़ेगी महिलाओं की हिस्सेदारी, जल्द होगी होगी सेलर रैंक पर नियुक्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नौसेना में बढ़ेगी महिलाओं की हिस्सेदारी, जल्द होगी होगी सेलर रैंक पर नियुक्ति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Nov 2018 04:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौसेना में जल्द ही सेलर रैंक पर महिलाओं की नियुक्ति हो सकती है। इसके साथ ही उनकी समुद्र में तैनाती पर भी नौसेना के शीर्ष अधिकारी गंभीरता से विचार कर रहे हैं। शुक्रवार को समाप्त हुए नौसेना के कमांडरों के तीन दिवसीय सम्मेलन में इस पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सम्मेलन में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौसेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। सूत्रों के मुताबिक, इसकी पुष्टि करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा कहा कि महिलाओं की सेलर रैंक पर तैनाती इस सम्मेलन का अहम एजेंडा है।
विज्ञापन
वहीं महिलाओं की समुद्र में तैनाती पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है जो कि निकट भविष्य में संभव है। बता दें कि नौसेना में सेलर रैंक, थलसेना में जवान रैंक के बराबर होता है। अभी तक थलसेना या वायुसेना किसी में भी महिलाओं को यह रैंक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन