{"_id":"6affb1761cbb1d51520de236","slug":"applications-open-for-shreshta-nets-2027-find-out-when-the-entrance-exam-is-scheduled-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा: श्रेष्ठ एनईटीएस 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब है प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेधावी छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा: श्रेष्ठ एनईटीएस 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब है प्रवेश परीक्षा
Fri, 20 Nov 2026 08:03 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Fri, 20 Nov 2026 08:03 AM IST
सार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने श्रेष्ठ एनईटीएस 2027 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं, फॉर्म में सुधार का मौका 2 से 4 दिसंबर तक मिलेगा।
विज्ञापन
छात्रों के लिए शिक्षा का नया अवसर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इसकी प्रवेश परीक्षा अगले साल 10 जनवरी को आयोजित की जाएगी। मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हो गई है और 30 नवंबर तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
क्या है श्रेष्ठ?
श्रेष्ठ (यानी 'टारगेटेड क्षेत्रों के हाई स्कूलों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा योजना') का उद्देश्य अनुसूचित जातियों (एससी) और उन पात्र विमुक्त जनजातियों के मेधावी छात्रों को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है, जो एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों में नहीं आते हैं। इसके तहत उन्हें प्रतिष्ठित निजी आवासीय स्कूलों में दाखिला दिलाया जाता है।
विज्ञापन
आवेदन फॉर्म में सुधार कब होगा?
बयान में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म जमा कर दिए हैं, वे 2 से 4 दिसंबर के बीच उसमें सुधार कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के आधिकारिक पोर्टल के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस योजना का मकसद शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद असमानताओं को दूर करना है, ताकि लक्षित समुदायों के मेधावी छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े सपनों को पूरा कर सकें।
विज्ञापन
परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया से जुड़े किसी भी सवाल के लिए, उम्मीदवार एनटीए से उनके ईमेल पते shreshta@nta.ac.in या हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 1800-180-4747 पर संपर्क कर सकते हैं।
