फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   applications for assistant teachers

यूपी में 16 हजार शिक्षकों की भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Thu, 30 Jun 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
applications for assistant teachers
शिक्षक भर्ती - फोटो : pti

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में खाली 16448 सहायक अध्यापकों के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू हो रहे हैं। अभ्यर्थी दोपहर बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन कर सकेंगे। इन पदों की भर्ती में बीटीसी-2013 वाले आवेदन नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई शाम पांच बजे रखी गई है। ई-चालान फार्म द्वारा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई एवं चालान भरते हुए आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई शाम पांच बजे रखी गई है।
विज्ञापन


आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए अभ्यर्थियों को दी जाने वाली अवधि 19 जुलाई से 20 जुलाई शाम पांच बजे रखी गई है।

applications for assistant teachers
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने अपनी घोषणा में कहा है कि 16 जून 2016 को जारी शासनादेश के अनुसार शिक्षक भर्ती में बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी, बीटीसी उर्दू, डीएड विशेष शिक्षा, चार वर्षीय बीएलएड योग्यता वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी 16448 शिक्षक भर्ती में सबसे अधिक 823 पद सोनभद्र जिले में हैं। इसके बाद कुशीनगर में 660 पद, सिद्धार्थनगर में 618 पद, गोंडा में 600 पद, सीतापुर में 584, लखीमपुर में 584 पद, रायबरेली में 582 पद, सुल्तानपुर 551 पद, इलाहाबाद 244 पद एवं लखनऊ में मात्र 33 पद शामिल हैं। बागपत, हापुड़ एवं जालौन में कोई पद रिक्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed